फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Four-month-old gave shoulder to mother's funeral people

Sonebhadra News: चार माह के मासूम ने दिया मां के जनाजे को कंधा, मंजर देख कांप गए लोग

Thu, 25 May 2023 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Four-month-old gave shoulder to mother's funeral people
दुद्धी। मां की गोंद में खेलने वाली उम्र में जब चार माह के बच्चे ने अपनी मां के जनाजे को कंधा दिया, तो हर किसी की आंख छलक आई। मंजर देख लोग कांप गए। उनके दिल से एक ही दुआ निकल रही थी कि अल्लाह ऐसे दिन फिर कभी किसी को न दिखाएं। मामला दुद्धी नगर के वार्ड नंबर 11 में मंगलवार की रात का है। महज एक साल पहले धूमधाम से डोली में विदा की गई बेटी का शव ससुराल से पहुंचा था। वहां उसकी संदिग्ध हाल में मौत हो गई थी।
विज्ञापन

नगर के मु. निजामुद्दीन की पुत्री समीरा परवीन (नेहा) का निकाह गत वर्ष 25 मार्च को मध्यप्रदेश के जबलपुर में खुर्शीद आलम के साथ हुआ था। उन्हें एक चार महीने का बेटा भी है। दोनों परिवारों के बीच अच्छे तरीके से सुखमय जीवन व्यतीत कर रहे थे। तभी अचानक रविवार की देर रात फोन आया कि नेहा ने फंदा लगा लिया है। इतना सुनते ही मायके में कोहराम मच गया। रविवार की रात करीब 9 बजे के आसपास समीरा प्रवीन अपने मायके में कॉल कर सबसे अच्छी तरह बात की। उसी के करीब एक घंटे बाद ससुराल के ठीक बगल के पड़ोसी नईम खान का फोन आता है कि आपकी बिटिया ने फांसी लगा ली है। लड़की के परिजन दुद्धी से सोमवार को सुबह पहुंचे तो घर में नेहा का शव देख सन्न रह गए। घटना के बाद मंगलवार को जबलपुर में पोस्टमार्टम होने के बाद देर रात्रि करीब साढ़े ग्यारह बजे दुद्धी शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। देखने वालों की हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ गई। रात्रि में करीब डेढ़ बजे ही समीरा का जनाजा उठा। जनाजे को कंधा देने वालों में उसका चार माह का बेटा भी शामिल रहा। यह दृश्य देखकर सबके रोंगटे खड़े हो गए। समीरा के पिता मु. निजामुद्दीन ने आरोप लगाया कि मेरी बेटी की दहेज के लिए हत्या की गई है। दहेज में फार्चूनर कार की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed