{"_id":"65b6b84c41a76006130481ac","slug":"four-injured-in-collision-between-two-bikes-one-died-due-to-serious-head-injury-sonbhadra-news-c-194-1-son1003-108762-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: दो बाइक की टक्कर में चार घायल, सिर में गंभीर चोट से एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: दो बाइक की टक्कर में चार घायल, सिर में गंभीर चोट से एक की मौत
विज्ञापन
अनपरा। रेणुकूट-अनपरा मार्ग पर अनपरा परियोजना के गेट नंबर दो के पास रविवार को दो बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। तीन अन्य घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद दो की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों बाइक को कब्जे में ले लिया है। बाइक सवार किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था। सभी को सिर में गंभीर चोट आई है।
थानाक्षेत्र के औराडांड़ निवासी राजेश गुप्ता उर्फ राज (30) और लाल मैदान निवासी सुरेंद्र सोनी (33) बाइक से रविवार की दोपहर डिबुलगंज से काशीमोड़ की ओर जा रहे थे। परियोजना के दो नंबर गेट के पास विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार पूर्वी परासी निवासी रोहित बैस (18) और तरूण बैस (19) से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक के परखचे उड़ गए। दोनों बाइक के सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे अनपरा थानाध्यक्ष राजेश सिंह और रेणुसागर चौकी प्रभारी संजय सिंह ने स्थानीय लोगों की मदद से चारों घायलों को डिबुलगंज के संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने राजेश, रोहित और तरूण को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में राजेश की मौत हो गई।
अनपरा थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन सुचारू कराया। एसओ ने बताया कि जिला अस्पताल जाते समय राजेश की रास्ते में ही मौत हो गई। अन्य घायलों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
चार भाइयों में सबसे छोटा था राजेश
राजेश चार भाइयों में सबसे छोटा था। स्नातक तक पढ़ाई के बाद वह अनपरा तापीय परियोजना के प्रशासनिक भवन में काम करता था। वहां काम समाप्त होने के बाद परियोजनाओं में शटडाउन में मजदूरी करता था। वर्ष 2015 में उसकी शादी हुई थी। दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी अनुष्का 6 वर्ष और अखिल 3 वर्ष है। राजेश की मौत से पत्नी पिंकी और मां रमावती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों बच्चे भी मां और दादी को रोता देख बिलख रहे थे।