{"_id":"61e1b96ffb926854282d7b3d","slug":"four-ganja-smugglers-arrested-by-laying-siege-at-dala-railway-crossing-sonbhadra-news-vns633577870","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाला रेलवे क्रासिंग पर घेराबंदी कर चार गांजा तस्करों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाला रेलवे क्रासिंग पर घेराबंदी कर चार गांजा तस्करों को दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओबरा। डाला रेलवे क्रासिंग के समीप शुक्रवार को घेरेबंदी कर पुलिस ने चार गांजा तस्करों को धर दबोचा। तस्करों के कब्जे से 16.5 किलो गांजा और हजारों रुपये बरामद हुआ है। पुलिस ने पकड़े गए तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उनका चालान कर दिया।
पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह के निर्देशन में नशेड़ियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को ओबरा पुलिस, सर्विलांस सेल, एसओजी और स्वाट टीम को बड़ी सफलता मिली है। प्रभारी निरीक्षक ओबरा अभय कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति भारी मात्रा में गांजा लेकर बिल्ली रेलवे स्टेशन की तरफ से डाला क्रासिंग की तरफ जा रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर रेलवे क्रासिंग के पास से चार युवकों को पकड़ लिया। युवकों के पास से 16.5 किलो गांजा और 6400 नगद बरामद किया गया। पकड़े गए अभियुक्तों में शशिकांत तिवारी, पीयूष सिंह, रविंद्र मौर्या और संजय कुमार कनौजिया सभी निवासी गुरौटी थाना पन्नूगंज हैं। सभी का एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए चालान कर दिया गया। पूछताछ के दौरान तस्करों ने अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में लिप्त कुछ लोगों के बारे जानकारी दी है। उसी आधार पर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।