{"_id":"650898573445cc5dff021724","slug":"four-doctors-including-gynecologist-will-be-kept-in-esi-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-3621-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: ईएसआई अस्पताल में रखें जाएंगे स्त्री रोग विशेषज्ञ समेत चार डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: ईएसआई अस्पताल में रखें जाएंगे स्त्री रोग विशेषज्ञ समेत चार डॉक्टर
विज्ञापन
सोनभद्र। रेणुकूट में संचालित कर्मचारी राज्य बीमा अस्पताल (ईएसआई) में डॉक्टरों के रिक्त पदों पर जल्द ही नियुक्ति की जाएगी। शासन स्तर पर इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। यहां एक स्त्री रोग विशेषज्ञ समेत चार डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी। डॉक्टरों की तैनाती होने से सोनांचल के कर्मचारियों को स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर मिलने लगेगी।
रेणुकूट में संचालित कर्मचारी राज्य बीमा अस्पताल में लंबे समय से डाक्टरों की कमी है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं होने से यहां कर्मचारी एवं उनके परिवार के लोगों का उपचार सही ढंग से नहीं हो पाई है। विवश होकर उन्हें अन्यत्र उपचार कराना पड़ता है। डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए प्रशासन की तरफ से कवायद शुरू हो गई है।
कर्मचारी राज्य बीमा योजना श्रम चिकित्सा सेवाएं उत्तर प्रदेश कानपुर के निदेशक सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने रिक्त पदों पर डॉक्टरों की भर्ती के लिए प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है। रेणुकूट स्थित कर्मचारी राज्य बीमा अस्पताल में एक फिजीशियन, एक सर्जन, एक एनेस्थेटिस्ट और एक स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए आवेदन लिया जा रहा है। निदेशक के अनुसार इन पदों पर कर्मचारी राज्य बीमा योजना उत्तर प्रदेश या उत्तर प्रदेश प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा से 30 जून तक सेवानितृत्त हो चुके विशेषज्ञों जो सरकार की पुरानी पेंशन योजना के तहत राज्य सरकार के राज्यकोष से पेंशन के लिए पात्र हैं, एक वर्ष या 65 वर्ष की आयु पूरी करने तक सेवा दे सकते हैं। लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश से नियमित नियुक्ति होने या पदोन्नति से नियमित अभ्यर्थी उपलब्ध होने तक पुनर्नियुक्ति/पुनर्योजन पर डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी। इसके लिए पांच अक्तूबर तक आवेदन किया जा सकता है। डॉक्टरों की तैनाती होने से कर्मचारी एवं उनके परिवार के लोगों का उपचार कराने में काफी सहूलियत होगी।