फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Four dead bodies found in septic tank suspicion of murder and concealment

खौफनाक घटना: सेप्टिक टैंक से आ रही थी बदबू, शख्स ने पास जाकर देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन; पढ़ें- पूरी खबर

Sat, 04 Jan 2025 08:36 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 04 Jan 2025 08:36 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे मप्र के सिंगरौली में बड़ी घटना सामने आई। यहां नवनिर्मित सेप्टिक टैंक में चार लोगों का शव देख मिलने से सनसनी फैल गई। घटना को लेकर पुलिस छानबीन में जुटी है। 

विज्ञापन
Four dead bodies found in septic tank suspicion of murder and concealment
मौके पर छानबीन करती पुलिस व मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी सीमा से सटे मप्र के सिंगरौली में नवनिर्मित सूखे सेप्टिक टैंक में चार लोगों के शव मिले हैं। टैंक से दुर्गंध उठने के बाद घटना की जानकारी हुई। फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। शवों को बाहर निकालकर शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस इसे हत्या मानकर जांच में जुटी है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
घटना सिंगरौली के बरगवां इलाके की है। यहां स्थित एल्युमिनियम प्लांट के तीन नंबर गेट के सामने बड़ोखर गांव में जयंत निवासी हरि प्रसाद प्रजापति मकान है। पिछले एक साल से मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। कुछ हिस्से में काम पूरा हो चुका है। पुलिस के अनुसार हरि प्रसाद प्रजापति का पुत्र सुरेश (30) ने कुछ युवकों के साथ एक जनवरी को यहां पार्टी की थी। अगली सुबह भी सुरेश को घर पर देखा गया था।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर बाद सेफ्टी टैंक से दुर्गंध आने पर पास में ही रहने वाले सुरेश के रिश्तेदार बिहारी प्रजापति उस ओर गए तो वहां चार शव देख सन्न रह गए। घटना की सूचना पाकर बरगवां निरीक्षक शिवपूजन मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सिंगरौली मुख्यालय से एफएसएल टीम भी पहुंच गई। इसके बाद शवों को बाहर निकालने का कार्य शुरू हुआ। पुलिस के अनुसार सेप्टिक टैंक में चार लोगों के शव दिख रहे हैं। इनकी असल संख्या और शिनाख्त एफएसएल टीम के कार्य व बाहर निकालने के बाद होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed