फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Former Pradhan's son drowns in Bandhi, missing

Sonebhadra News: पूर्व प्रधान का पुत्र बंधी में डूबा, लापता

Fri, 13 Oct 2023 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Former Pradhan's son drowns in Bandhi, missing
सलखन। चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत चिरहुली गांव स्थित बंधी में बृहस्पतिवार को एक युवक डूब गया। घंटों बाद भी उसका पता नहीं चला। ग्रामीणों की मदद से पुलिस युवक की तलाश में देर शाम तक जुटी रही।
विज्ञापन

चिरहुली गांव के पूर्व प्रधान जवाहिर कोल का पुत्र बबलू (40) बृहस्पतिवार को दोपहर बाद पत्नी संजू के साथ अपना खेत देखने जा रहा था। रास्ते में स्थित कलुआ बंधी में पानी भरा था। दूसरे मार्ग से घूमकर जाने में काफी समय लगने की सोच वह खेत तक पहुंचने के लिए बंधी पार करने लगा। गहरे पानी में जाने से वह डूबने लगा। पति को डूबता देख किनारे मौजूद पत्नी शोर मचाने लगी। आसपास के ग्रामीण जब तक मौके पर पहुंचकर युवक को बाहर निकालते वह बंधी में समा गया था। सूचना पाकर चोपन पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से युवक की तलाश में जुट गई। देर शाम तक युवक का पता नहीं चल पाया था। पत्नी संजू सहित परिवार के अन्य सदस्यों का राे-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed