फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Force wanders in the jungle in search of Naxalites

नक्सलियों की तलाश में जंगल में भटकती रही फोर्स

Tue, 13 Oct 2020 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Force wanders in the jungle in search of Naxalites
छत्तीसगढ़ बार्डर पर रंदह सागसोती के जंगल में कांबिंग करते सीओ दुद्घी - फोटो : SONBHADRA
बभनी। थाना क्षेत्र के छत्तीसगढ़ बार्डर सटे रंदह और सागसोती जंगल में मंगलवार को दुद्धी क्षेत्राधिकारी रामआशीष यादव की अगुवाई में क्यूआरटी टीम, पुलिस व पीएसी के जवानों ने नक्सलियों की तलाश में सघन कांबिंग की। पूरे दिन पुलिस कर्मी नक्सलियों की तलाश में भटकते रहे। इस दौरान सीओ ने जंगली इलाकों में रहने वालों से बातचीत कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

बिहार चुनाव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने जिले से सटे बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड और मध्य प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में फोर्स को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। इसी क्रम में मंगलवार को नक्सलियों की टोह में मंगलवार को सीओ दुद्धी राम आशीष यादव की अगुवाई में फोर्स ने छत्तीसगढ़ सीमा से लगे रंदह, सागसोती, झनकपुर, जोबेदह, गायद के जंगल में कांबिंग की। कांबिंग के दौरान सीओ ने ग्रामीणों से रूबरू होते हुए नक्सलियों के गतिविधियों की जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर कोई भी अपरिचित व्यक्ति गांव में आता है अथवा किसी भी प्रकार की कोई प्रलोभन देता है तो उसकी जानकारी तत्काल थाने पर दें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति को अपने घर में शरण न दें। उन्होंने कोरोना महामारी के बारे में भी लोगों को जागरूक किया। कहा कि सभी लोग साफ सफाई से रहें, हमेशा मास्क का प्रयोग करें। कांबिंग के दौरान क्यूआरटी टीम के जवानों के साथ साथ सब इंस्पेक्टर संजय कुमार पाल, सब इंस्पेक्टर रामायण राम शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed