फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   For the first time in 15 years, May 5th saw the lowest temperature, with the mercury reaching 33 degrees Celsius during the day.

Sonebhadra News: 15 सालों में पहली बार पांच मई को सबसे कम तापतान, दिन में 33 डिग्री दर्ज हुआ पारा

Tue, 05 May 2026 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
For the first time in 15 years, May 5th saw the lowest temperature, with the mercury reaching 33 degrees Celsius during the day.
सोनांचल के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। मंगलवार को भी सुबह के समय बूंदाबांदी तो दिन में मौसम साफ रहने के साथ तेज धूप निकला। बावजूद इसके पांच मई यानी मंगलवार का दिन बीते 15 वर्षो में सबसे ठंड रहा है। दिन का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस मापा गया। वहीं बीते 15 वर्षो में सबसे अधिक वर्ष 2013 में पांच मई का दिन गर्म था, इस दिन 42.8 डिग्री अधिकतम पारा रिकाॅर्ड हुआ था। अभी दो दिन तक सोनभद्र का मौसम खराब रहने के आसार है। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा भू-भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के नोडल अधिकारी प्रो. रविशंकर सिंह एवं तकनीकी अधिकारी (मौसम वैज्ञानिक) शिवमंगल सिंह के मुताबिक मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पांच मई यानी मंगलवार को सोनभद्र के साथ ही पूर्वांचल के जिलों का औसतन अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस दिन न्यूनतम पारा 23.0 डिग्री रहा। बीते 15 साल के आंकड़ों पर गौर करें तो पांच मई को यह तापमान सबसे कम रिकार्ड हुआ है। यानी कि पांच मई का दिन अब तक का सबसे ठंड दिन रहा। इसी दिन पिछले साल 37.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम पारा दर्ज हुआ था। जबकि वर्ष 2024 में पांच मई को 41.2 डिग्री पारा था। इससे पहले वर्ष 2017 में पांच मई केे दिन 41.0 और वर्ष 2015 में 41.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम पारा मापा गया था। जबकि वर्ष 2013 में पांच मई को सबसे अधिक 42.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड हुआ था, तब न्यूनतम पारा 22.7 डिग्री दर्ज हुआ था। वहीं वर्ष 2010 में इस दिन 39.8 डिग्री सेल्सियस तापमान बना रहा। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार सोनभद्र के साथ ही पूर्वांचल के अन्य जिलों में अगले दो दिनों तक कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज सतही हवाएं सामान्य से अधिक गति से चल सकती हैं। साथ ही तापमान में गिरावट होने की संभावना है। दो दिन के बाद तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होने की सम्भावना है। अचानक मौसम परिवर्तन के कारण दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ सकता है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed