फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   For socialist pension performance

समाजवादी पेंशन के लिए किया प्रदर्शन

Mon, 16 Mar 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Mon, 16 Mar 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
For socialist pension performance
समाजवादी पेंशन दिलाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट में कई गांवोें के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रधान और सेक्रेटरियों पर पेेंशन नहीं दिलाने का आरोप मढ़ा।
विज्ञापन


 प्रभारी डीएम महेंद्र सिंह को मांगपत्र सौंप कर कार्रवाई किए जाने की मांग की। सोमवार को दोपहर बाद चतरा ब्लाक के गुल्लीडाड़ और राबर्ट्सगंज ब्लाक के पिपरी, भवानीपुर गांव के ग्रामीण जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन


यहां ग्रामीणों ने संबंधित क्षेत्रों के ग्राम प्रधान और सेक्रेटरियों के खिलाफ नारेबाजी की। उन पर समाजवादी पेंशन योजना का लाभ दिलाने  में मनमानी का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कहा कि प्रधान, सेक्रेटरी और बीडीओ की लापरवाही से पात्र व्यक्तियों को समाजवादी पेंशन नहीं मिल रहा है। अपात्र व्यक्तियों को पेंशन के साथ ही अन्य सरकारी सुविधाएं मिल रही हैं।

तहसील दिवस में भी शिकायत की जा चुकी है। इस दौरान राधेश्याम, हरिशंकर, मालती, शकुंतला, सुनीता, रजवंती मौजूद रहीं। उधर, दोपहर करीब एक बजे घोरावल ब्लाक के तियरा,


महुआव, केवटा के ग्रामीणों ने विकास भवन पहुंच कर समाजवादी पेेंशन समेत अन्य मांगोें को लेकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर शारदा, फूलवंती, बिंदु, मंजू, पार्वती, निशा, उषा, कौशिल्या, पुष्पा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed