फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Five villages in five months received a five-day water

पांच गांवों को पांच माह में पांच दिन मिला पानी

Tue, 29 Mar 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र Updated Tue, 29 Mar 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Five villages in five months received a five-day water
घोरावल शिवद्वार में शोपीस बनी पानी की टंकी।
सरकारी योजनाएं किस प्रकार सफेद हाथी का रूप धारण कर लेती हैं, शिवद्वार पेयजल समूह योजना इसका एक श्रेष्ठ नमूना है। पांच गांवों को पांच माह के भीतर पांच दिन पानी की आपूर्ति हुई है। ग्रामीणों ने शीघ्र पेयजलापूर्ति सुविधा बहाल कराए जाने की मांग की है। समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


घोरावल क्षेत्र में विकास पुरुष के नाम से जाने जाने वाले पूर्व सिंचाई मंत्री स्व. लोकपति त्रिपाठी के प्रयासों से चार दशक पूर्व शिवद्वार पेयजल समूह योजना का शुभारंभ हुआ था। शुरुआत में यह योजना 44 गांवों के लिए थी। वर्तमान समय में सिर्फ पांच गांवों सतद्वारी, हिरनखुरी, भैसी, कुण्डा व शिवद्वार को जलापूर्ति हो रही है।
विज्ञापन


आलम यह है कि कई माह तक एक बूंद पानी लोगों को नसीब नहीं हुआ। हिरनखुड़ी गांव के शिव प्रसाद यादव, सियाराम यादव, सुरेंद्र पटेल, शिवद्वार के राजकुमार गुप्ता, दद्दी प्रसाद, सतद्वारी के मनोज, बृजेश का कहना है कि विगत पांच माह में सिर्फ पांच दिन ही पानी की सप्लाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे-जैसे गर्मी आती जा रही है वैसे-वैसे पानी का संकट गहराता जा रहा है। तालाब, कुआं सूख गए हैं और हैंडपंपों ने भी पानी देना बंद कर दिया है। इसकी वजह से दो किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है। ऐसे में अब सिर्फ शिवद्वार पेयजल योजना ही एक उम्मीद बची है। कहा कि अगर शीघ्र पेयजलापूर्ति सुविधा बहाल नहीं की जाती है तो आंदोलन किया जाएगा। ग्रामीणों ने तत्काल गांव में टैंकर से पानी की आपूर्ति करवाए जाने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed