{"_id":"30c579c96efeedac6edfeabf79de0a68","slug":"five-cover-the-fasils-park-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फासिल्स पार्क का भारतीय पोस्टल कवर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फासिल्स पार्क का भारतीय पोस्टल कवर जारी
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Sat, 19 Sep 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी संजय कुमार ने शुक्रवार को डाक विभाग के सौजन्य से सलखन फासिल्स पार्क का भारतीय पोस्टल कवर (लिफाफे पर फासिल्स पार्क का चित्र) जारी किया। राष्ट्रीय स्तर पर प्रचार-प्रसार के लिए यह कवायद की गई है।
सलखन फासिल्स पार्क अमेरिका के यलो स्टोन नेशनल पार्क से बड़ा है। अमेरिका के यलो पार्क के फासिल्स 110 करोड़ वर्ष पुराने हैं, जबकि सलखन फासिल्स पार्क 150 करोड़ वर्ष से अधिक पुराना है।
यलो स्टोन नेशनल पार्क मात्र आठ हेक्टेयर में स्थित है, जबकि सलखन फासिल्स पार्क 25 हेक्टेयर में है। जिलाधिकारी ने कहा कि सोनभद्र में पर्यटन विकास और पुरातात्विक विकास की असीम संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सलखन फासिल्स पार्क विश्व स्तरीय धरोहर है। सलखन में लाम स्टोन स्तंभ एवं दुर्गम दृश्य है। इसके ऊपरी सतह पर गोल छल्ले जैसी आकृतियों वाली लगभग एक मीटर ऊंची रचनाएं डेढ़ अरब वर्ष पुराने जीवन के प्रमाण हैं। विधायक घोरावल रमेश चंद्र दूबे,
अध्यक्ष जिला पंचायत अनीता राकेश, डीएम, सीडीओ महेंद्र सिंह, भारतीय डाक विभाग, मिर्जापुर परिक्षेत्र के एएसपी विनय यादव, जिले के डाक विभाग के डाक निरीक्षक हिमांशु तिवारी आदि ने सलखन फासिल्स का विशेष आवरण जारी किया। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर, राजेंद्र प्रसाद तिवारी,
अजय शेखर, दीपक केशरवानी, सनोज तिवारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी एके गुप्ता, गौरव शाक्य, अमरपाल गिरी आदि मौजूद रहे।