{"_id":"a0dca98dede4e6c7efb30bf17e5e59b8","slug":"fisheries-overturning-contract-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछली पालन ठेका निरस्त करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मछली पालन ठेका निरस्त करने की मांग
ब्यूरो, सोनभद्र, अमर उजाला
Updated Wed, 25 Feb 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगवां ब्लाक के ग्राम पंचायत दुबेपुर गांव के पोखरे में गंदगी पर बुधवार को ग्रामीण भड़क गए। मछली पालन करने वाले ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शन करते हुए एक सप्ताह के भीतर मछली पालन का ठेका निरस्त करने की मांग उठाई।
प्रदर्शन कर रहे रामनिहोर यादव, उमाशंकर, रामनिरंजन ने कहा कि गर्मी के दिनों में प्रतिवर्ष पेयजल की किल्लत यहां पर होती है। लोगों को नहाने और कपड़ा धोने के साथ ही मवेशियों के प्यास बुझाने के लिए पोखरा ही सहारा है। बावजूद इसके मछली पालन के लिए पोखरे को ठेकेदार के हवाले कर दिया गया।
रामवृक्ष, राजेश, बच्चा, प्रेमनाथ ने कहा कि पोखरे में महज दो फीट पानी बचा है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान जहीर अली और प्रभारी डीएम से ठेका निरस्त करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में रज्जब अली, रामदुलारे, पिंटू, सुल्तान अली, महेंद्र नाथ मिश्रा, हकीम अली, उमाशंकर, शंकर यादव, सुरेश, विंदु पाठक, छोटू, रमाशंकर, रामप्रसाद, रज्जल विश्वकर्मा शामिल रहे।