फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   fired effigy of militant

अमरनाथ यात्रियों पर हमले के विरोध में फूंका पुतला

Wed, 12 Jul 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Wed, 12 Jul 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
fired effigy of militant
राबर्ट्सगंज तहसील में आतंकवाद का पुतला फूंकते बजरंग दल के कार्यकर्ता।
जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले के विरोध में बुधवार को भी जगह-जगह आतंकवाद का पुतला फूंका गया। राबर्ट्सगंज, घोरावल और रेणुकूट में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। जम्मू कश्मीर सरकार को बर्खास्त करने की मांग उठाई।             
विज्ञापन


राबर्ट्सगंज में बजरंग दल ने दंडईत बाबा मंदिर परिसर से जुलूस निकाला। सदर तहसील पहुंचकर आतंकवाद विरोधी नारे लगाए गए। इस्लामिक आतंकवाद का पुतला फूंका। बजरंग दल के विभाग संयोजक सत्य प्रताप, विहिप के नगर अध्यक्ष ज्ञानेंद्र शरण राय ने  कहा कि धर्म यात्रा करने वालों की हत्या निंदनीय है। विहिप के मंत्री सतीश पाठक, सीएन अग्रवाल, जितेंद्र विश्वकर्मा, मदन चौबे, दिनेश कुमार, अनुराग आदि मौजूद रहे। राबर्ट्सगंज स्थित चौहान विकास संघ के जिला कार्यालय परबैठक में आतंकी हमले की निंदा की गई। शिवनारायण चौहान, सीताराम चौहान, तारकेश्वर सिंह चौहान, कृपाशंकर चौहान आदि मौजूद रहे।      
विज्ञापन


घोरावल: ब्लॉक मुख्यालय पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने इस्लामिक आतंकवाद का पुतला फूंका। दल के प्रखंड संयोजक मिलिंद कुमार, प्रखंड सह संयोजक प्रसून कुमार, विजेंद्र कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह, विक्की कुमार, प्रशांत कुमार आदि मौजूद रहे।  रेणुकूट: भारतीय पत्रकार एसोसिएशन के प्रधान कार्यालय विश्वकर्मा नगर रेणुकूट में बैठक कर अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले की निंदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेणुकूट में विश्व हिंदू परिषद  कार्यकर्ताओं ने बुधवार की शाम को शिवा पार्क से जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए अमरनाथ यात्रा के दौरान हुए आतंकी हमले के विरोध में मुख्य चौराहे पर पहुंचकर पाकिस्तान का पुतला फूंका। विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह, प्रखंड महामंत्री सज्जन अग्रवाल ने कहा कि अमरनाथ यात्रा पर हमला हमारे देश एवं हमारी आस्था पर हमला है। राजेश सिंह, चांद प्रकाश जैन, गोपाल सिंह, सज्जन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed