Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Offering a lamp to Yama (Yam Deepdan) with prayers for the longevity, happiness, and prosperity of ones family.

Sonebhadra News: यम दीपदान कर परिवार की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना

Sun, 08 Nov 2026 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Offering a lamp to Yama (Yam Deepdan) with prayers for the longevity, happiness, and prosperity of ones family.
मेडिकल कॉलेज में भगवान धन्वंतरि का होता पूजन-अर्चन। - जागरूक पाठक
सोनभद्र। पांच दिवसीय दीपोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को जिलेभर में छोटी दिवाली (नरक चतुर्दशी) पारंपरिक उल्लास के साथ मनाई गई। लोगों ने घरों की साफ-सफाई और सजावट के बाद विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। गोधूलि बेला में घरों की देहरी पर यमराज के नाम का दीप जलाकर परिवार के सदस्यों की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना की। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, छोटी दिवाली की शाम यम दीपदान करने से अकाल मृत्यु का भय दूर होता है और परिवार पर आने वाले संकट टलते हैं। आचार्य वेदप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि इस दिन यमराज के नाम से चारमुखी दीपक जलाने की परंपरा है। इसे घर के मुख्य द्वार की देहरी पर दक्षिण दिशा की ओर मुख करके रखा जाता है। यह दीप यमराज को समर्पित होता है और चारों दिशाओं में प्रकाश फैलाने का प्रतीक माना जाता है। छोटी दिवाली पर सुबह से ही बाजारों में रौनक रही। लोगों ने दीपावली की तैयारियों के लिए मिट्टी के दीये, मिठाइयां, पटाखे और मोमबत्तियों की खरीदारी की। घरों में साफ-सफाई के साथ रंगोली बनाने और सजावट का सिलसिला भी चलता रहा। धनतेरस के साथ शुक्रवार को पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत हुई थी। पहले दिन लोगों ने मां लक्ष्मी, भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना की। वहीं, दूसरे दिन नरक चतुर्दशी पर यम दीपदान की परंपरा निभाई गई। रॉबर्ट्सगंज समेत ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों ने यम दीपदान कर परिवार की सुख-समृद्धि और सदस्यों की दीर्घायु की कामना की। सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर के उत्तर मोहाल स्थित पूजा पंडाल में शनिवार को विघ्नहर्ता गणेश और माता लक्ष्मी का विधि-विधान से पूजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पहले गणेश और फिर माता लक्ष्मी की आराधना हुई। इसके बाद भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। आचार्य रविप्रकाश चौबे के नेतृत्व में रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के बेठिगांव ग्राम पंचायत स्थित अमृत सरोवर के तट पर सजे पंडाल में भी माता लक्ष्मी और गणेश का पूजन हुआ। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। बरकरा गांव में स्थापित पूजा पंडाल में भी भक्तों ने पूजन-अर्चन किया। इस दौरान भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमते रहे। कोन। कस्बे के रामलीला मैदान में लक्ष्मी पूजा के उपलक्ष्य में पूजा समिति की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। शनिवार दोपहर से देर रात तक चले भंडारे में क्षेत्र के हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इनमें बच्चे, बुजुर्ग और व्यापारी शामिल रहे। ग्रामीणों और ग्राम प्रधान ने बताया कि युवाओं का संगठन आदर्श बाल क्लब हर वर्ष मां लक्ष्मी की पूजा के अवसर पर भंडारे का आयोजन करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed