{"_id":"61f97524290c826eca780efb","slug":"fire-in-the-hut-while-sleeping-grandchildren-escaped-grandfather-burnt-alive-sonbhadra-news-vns636488392","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोते समय झोपड़ी में आग, पोते-पोतियों ने भागकर बचाई जान तो दादा जिंदा जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोते समय झोपड़ी में आग, पोते-पोतियों ने भागकर बचाई जान तो दादा जिंदा जले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुदरी ग्राम पंचायत में सोमवार की रात में अबूझ हाल में एक रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई। आग की चपेट में आने से एक दिव्यांग की जलकर मौत हो गई। उसके पास सो रहे तीन पोते-पोतियों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। हृदयविदारक घटना से लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।
म्योरपुर थाना क्षेत्र के कुदरी ग्राम पंचायत के रहने वाले हाथ-पैर से दिव्यांग शिवप्रसाद (58) सोमवार की रात अपने घर में सोए हुए थे। उनके बगल के कमरे में पोता रामसेवक (12), विष्णु (8) और पोती छोटी (10) सो रहे थे। रात में संदिग्ध परिस्थितियों में घर में आग लग गई। कुदरी के ग्राम प्रधान रामदास ने बताया कि सोमवार की रात अचानक शिवप्रसाद के घर में आग लग गई। जब आग की लपट बढ़ने लगी तो उनकी नींद खुल गईं और वह शोर मचाने लगे। शोर सुनकर वहां से छह सौ मीटर की दूरी पर स्थित घर में सोया बेटा और गांव के लोग जुट गए। इस दौरान उनके पोते पोती भी जाग गए और बाहर की ओर भागने लगे। यह देख कर ग्रामीणों ने तीनों को बाहर निकाल लिया लेकिन शिवप्रसाद को जब तक निकालने की कोशिश करते पूरा घर आग की चपेट में आ गया। आग इतनी तेज थी की उसकी लपटों में आकर शिवप्रसाद पूरी तरह से झुलस गए और उनकी मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि बिजली के तार में शार्ट सर्किट से घर में आग लगी होगी। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची म्योरपुर पुलिस ने शव का पंचनामा व पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक केंद्र भेज दिया। थाना प्रभारी अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आग किन कारणों से लगी इसका पता नहीं चल सका है। जांच की जा रही है।