फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fire erupted again in forest of Preetnagar area

प्रीतनगर इलाके के जंगल में फिर लगी आग मचा हडकंप

Mon, 05 Apr 2021 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Fire erupted again in forest of Preetnagar area
चोपन। गर्मी का असर बढ़ने के साथ ही खेतों और जंगलों में आग लगने की घटनाएं भी बढ़ने लगी है। लगातार आगजनी की घटनाओं को लेकर जितनी सक्रियता दमकल विभाग की होनी चाहिए उतनी ही लापरवाही देखने को मिल रही है। चोपन इलाके के प्रीतनगर क्षेत्र की पहाड़ियों में सोमवार को एक बार फिर अचानक आग लग गई। आग की ऊंची लपटे इस कदर उठने लगी कि आसपास के रहने वाले लोग व दुकानदार सहम गये।
विज्ञापन

लोगों ने तत्काल इसकी सूचना दमकल व वन विभाग को दी। तब तक आग धीरे धीरे मुख्य मार्ग के किनारे एक पुरानी ट्रक जो खराब हो जाने की स्थिति में काफी दिनों से खड़ी थी आग की चपेट में आ गई। बताया गया कि आग पहले जंगली झाड़ झंखाड़ से होते हुये संड़क तक आ गई लोगों की सुचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। प्रीतनगर का इलाका ट्रांसपोर्ट नगर होने के कारण हर समय सड़क के किनारे वाहन खड़े रहते हैं। अचानक लगी आग के बाद हादसों से बचाने के लिए ट्रक ड्राइवर अपने अपने ट्रकों को आग की लपटों से दूर ले गए लेकिन क्षेत्र से गुजरे हाईटेंशन तार इसकी जद में पड़े रहे। इस पूरे आगजनी की घटना में वन विभाग मूकदर्शक बना रहा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed