फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fight will be fought across the interest of farmers

किसानों के हित में आर-पार की लड़ी जाएगी लड़ाई

Tue, 22 Dec 2020 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
Fight will be fought across the interest of farmers
सोनभद्र। जिले में मंगलवार को भारतीय युवा कांग्रेस पूर्वी जोन के प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पांडेय का आगमन हुआ। करमा समेत अन्य जगहों पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उधर राबर्ट्सगंज में कांग्रेस के जिला कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक कर संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को टिप्स दिया। भाजपा सरकार पर जनविरोधी कार्य करने का आरोप भी मढ़ा। किसानों के हित में आर-पार की लड़ाई लड़ने की बात कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत गांव-गांव ब्लॉक-ब्लॉक नौजवानों को रोजगार के मुद्दे पर नौजवानों की लड़ाई लड़ी जाएगी। शहर से लेकर गांव तक बूथों को मजबूत बनाकर प्रियंका गांधी के हाथों को मजबूत बनाया जाएगा। कहा कि जब से केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार बनी है तब से विकास कार्य ठप हो गया है। अपराध चरम सीमा पर पहुंच गया है। पीड़ितों को न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। कहा कि किसानों के मुद्दे पर युवा कांग्रेस अंतिम दम तक लड़ाई लड़ेगा। उधर करमा में युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार दुबे (आशु) और हिंदुआरी में अमित चतुर्वेदी, अभिषेक चौबे, धीरज पांडेय, शशांक मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामराज गोड़ ने किया। बैठक में राजेश द्विवेदी, सूर्यप्रकाश मिश्रा, विवेक सिंह, आकाश, कौशलेश पाठक, राजीव त्रिपाठी, निगम मिश्रा, प्रमोद पांडेय, शालिक राम कन्नौजिया, मनोज मिश्रा, अखिलेश पांडेय, श्रीकांत, संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed