फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fierce colors, Abir-Gulal flew away, fallen away

जमकर बरसे रंग, उड़े अबीर-गुलाल, दूर हुए गिले-िश्ाकवे

Wed, 11 Mar 2020 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Fierce colors, Abir-Gulal flew away, fallen away
राबर्ट्सगंज कचहरी तिराहा पर होली खेलते लोग। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। जिले में रंगों का त्योहार होली परंपरागत तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। डीजे पर बज रहे फाग गीतों पर युवक-युवतियां झुमते रहे। वही गांवों में फाग गवइयों की टोली गांव में भ्रमण कर एक दूसरे को रंग, अबीर गुलाल लगाकर होली मनाया। इस दौरान लोगों ने ठंडई, भांग का लुत्फ उठाया। देर शाम तक लोग होली की बधाई देने में जुटे रहे।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय राबट्र्सगंज में होली का त्योहार परंपरागत तरीके से मना। सुबह होते ही बच्चों व नौजवानों की टोली, रंग अबीर गुलाल व पिचकारी लेकर सड़कों व गलियों में उतर गई और जमकर धमाल मचाया। दोपहर बाद तक होली के हुड़दंगियों से सड़क गुलजार रहे। होली के पर्व पर लोगों ने भांग व ठंडई का खूब लुत्फ उठाया और फाग गीत गाकर मस्ती की। शाम के वक्त नये कपड़े पहनकर लोगों ने एक दूसरे को अबीर लगाकर होली की बधाई दी और अपने से बड़ों का आशीर्वाद लिया। राबट्र्सगंज विकास नगर में होली के दिन गाजे-बाजे के साथ पूर्व सांसद नरेन्द्र कुशवाहा के नेतृत्व में होली की जुलूस निकली। विरेश्वर महादेव मंदिर परिसर में ठंडई-भांग का लुत्फ उठाते हुए लोग फाग गीतों पर झूमते रहे। नगर से कम्हारी, घुरमा, बरकरा, ममुआ, उरमौरा, सजौर, मझिगांव, बेठिगांव, पुसौली सहित अन्य गांवों में धूमधाम से होली मनाई गई।
विज्ञापन

घोरावल : नगर एवं ग्रामीण इलाकों में हर्षोल्लास के साथ होली का त्योहार मनाया गया। ग्रामीण इलाकों शिवद्वार, कोहरथा, बर, कन्हरा, गुरूवल, सोतिल, बिसरेखी, केवटा, सिरसाई, धनावल, लोहांडी, धौराकुंड, खरुआंव, कनेटी, तिलौलीकला, पेढ़, भैंसवार, लक्ष्मणपुर, मूतिज्या, उभ्भा, परसौना, घुवास समेत अन्य गांवों में परंपरागत तरीके से होली का पर्व मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बभनी : क्षेत्र में होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मना।
विंढमगंज: विंढमगंज कस्बा के साथ सलैयाडीह, बैरखड़, घिवही, पटेल नगर, हरपुरा, करहिया, महुली, जोरूखाड, परासपानी, छतवा सहित दर्जनों गांव में रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मना।
केकराही: लोक प्रचलित परंपराओं के अनुसार क्षेत्र में होली हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में मनायी गयी। आसनडीह: क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से होलिका दहन हुई और होली का पर्व मनाया गया। लोगों ने अपने गांव कस्बों चट्टी-चौराहों पर फगुआ गीत गाया। एक दूसरे को रंग अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।
दुद्धी: कस्बे सहित आस-पास के क्षेत्रों में होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, एएसपी ओपी सिंह, सीओ संजय वर्मा, प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने नगर में चक्रमण कर कोतवाली परिसर में डेरा डाले रहे। खलियारी, रामगढ़, वैनी, करमा, चोपन, रेणुकूट, ओबरा, डाला, शाहगंज सहित अन्य स्थानों पर होली धूमधाम से खेली गई।
0000000इनसेट-
जिला कारागार में बंदियों ने खेली होली
सलखन। जिला कारागार में अधिकारियों कर्मचारियों समेत हिंदू-मुस्लिम, महिला-पुरुष बंदियों और बच्चों ने भी रंग, गुलाल और अबीर एक दूसरे को लगा कर होली की शुभकामनाएं दी। जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने बच्चों को भी गुलाल लगा कर उपहार दिया। जेल गेट के बाहर नाच गानों के साथ पीएसी के जवानों ने भी जमकर होली खेली। गुरमा नगर पंचायत के लोगों ने भी एक दूसरे से मिल कर होली की बधाई दी।
सेवाकुंज आश्रम में कुर्ता फाड़ होली खेली
बभनी। सेवाकुंज आश्रम कारीडांड चपकी में मंगलवार को जमकर होली खेली गई। लोगों ने एक दूसरे के कुर्ता को भी फाड़ दिया। बड़े ही सौहार्द के साथ लोगों ने एक दूसरे को रंग और अबीर गुलाल लगाये। प्रांत सह संगठन मंत्री आनंद भाई और केन्द्र प्रमुख कृष्णगोपाल ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।
पुलिस लाइन में अधिकारियों ने खेली होली
सोनभद्र। चुर्क स्थित पुलिस लाइन में बुधवार जिलाधिकारी एस राजलिंगम और पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने पुलिस के जवानों के साथ होली खेली। अबीर गुलाल लगाकर पुलिस कर्मियों को होली की बधाई दी। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी राजकुमार तिवारी, यातायात प्रभारी वागीश विक्रम सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

मुस्लिम बंधुओं ने भी खेली होली
बभनी। रंगों का त्योहार होली आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाया गया। हिंदू एवं मुस्लिम बंधुओं ने एक दूसरे केा रंग, अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इसी तरह से जिले के अन्य इलाकों में भी हिंदू-मुस्लिम बंधुओं ने एक साथ होली खेलकर भाईचारे और एकता की मिशाल पेश की।

राबर्ट्सगंज विकास नगर में होली पर फॉग गाते लोग।

राबर्ट्सगंज विकास नगर में होली पर फॉग गाते लोग।- फोटो : SONBHADRA

राबर्ट्सगंज में होली खेलते युवाओं की टीम।

राबर्ट्सगंज में होली खेलते युवाओं की टीम।- फोटो : SONBHADRA

राबर्ट्सगंज बढ़ौली चौक पर सर्ट फाड़कर होली ड्रांस करते युवाओं की टोली।

राबर्ट्सगंज बढ़ौली चौक पर सर्ट फाड़कर होली ड्रांस करते युवाओं की टोली।- फोटो : SONBHADRA

राबर्ट्सगंज में होली पर अबीर गुलाल लगाते लोग।

राबर्ट्सगंज में होली पर अबीर गुलाल लगाते लोग।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed