फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Farmers block road after failing to get diesel in cans; target the government

Sonebhadra News: गैलन में डीजल न मिलने पर किसानों ने लगाया जाम, सरकार पर साधा निशाना

Sun, 21 Jun 2026 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Farmers block road after failing to get diesel in cans; target the government
रॉबर्ट्सगंज-रामगढ़ मार्ग पर विरोध प्रदर्शन करते किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के लोग, श्रोत स्वयं - फोटो : सांकेतिक
सोनभद्र। खेती के लिए गैलन में डीजल उपलब्ध कराने की मांग को लेकर रविवार को किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने रामगढ़-रॉबर्ट्सगंज स्टेट हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर पूरे जिले में आंदोलन चलाया जाएगा। रामगढ़ स्थित पेट्रोल पंप के पास प्रदर्शन से कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्र ने कहा कि किसान खेती के लिए डीजल पर निर्भर हैं, लेकिन पेट्रोल पंपों पर गैलन और जर्किन में डीजल नहीं दिया जा रहा है। इससे खेती और सिंचाई के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है। प्रदर्शन में विजयगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे किसानों ने कहा कि खेतों तक डीजल नहीं पहुंचने से कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। सानों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर व्यवस्था बहाल कराने की मांग की। संदीप मिश्र ने कहा कि यह सरकार पूरी तरह किसान विरोधी है।
विज्ञापन

किसानों को उनके गैलन में डीजल नहीं दिया जा रहा है। यदि हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन पूरे जिले में फैलाया जाएगा। प्रदर्शन में विजेंद्र पटेल, राजू मौर्य, दिनेश पटेल, धीरज कनौजिया, राकेश पांडेय, प्रमोद धागर, जितेंद्र लकड़ा, आकाश चौहान, शत्रुधन बिंद, संजय बियार, मंगरू मौर्य, विजय विक्की पटेल, सुजीत, शुभम सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed