फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Farmer who went to the field died due to lightning

बैल बांधने खेत में गए किसान की बिजली गिरने से मौत

Sun, 18 Sep 2022 06:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 06:24 PM IST
विज्ञापन
Farmer who went to the field died due to lightning
जरहा गांव के हड़बड़िया टोले में शनिवार की रात बिजली गिरने से किसान की मौत हो गई। वह खेत में बैल बांधने गया था। रात भर शव खेत में ही पड़ा रहा। सुबह घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जरहा गांव के हड़बड़िया टोला निवासी सुदर्शन (43) शनिवार की देर शाम बैल बांधने के लिए खेत की ओर गया था। इसी बीच तेज गरज-चमक के साथ बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए वह खेत के पास ही छिप गया। इसी दौरान बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से सुदर्शन की मौत हो गई। परिजन रात भर घर लौटने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

पूरी रात बीतने के बाद सुबह वह उसे ढूंढते हुए खेत में पहुंचे तो वहां सुदर्शन का शव पड़ा था। परिजनों ने ग्राम प्रधान पति विनोद भारती को फोन कर जानकारी दी। मौके पर पहुंचे प्रधान पति ने बीजपुर पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया। सुदर्शन को तीन बेटियां और एक पुत्र हैं। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed