फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Farmer registry of 35.67 percent farmers done

Sonebhadra News: 35.67 फीसदी किसानों की हुई फार्मर रजिस्ट्री

Thu, 30 Jan 2025 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Farmer registry of 35.67 percent farmers done
सोनभद्र। सोनांचल में तकनीकी गड़बड़ी की वजह से भी किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे हैं। इसके पीछे एक कारण तकनीकी गड़बड़ी भी है। जिन किसानों का छह माह के अंदर वरासत हुआ है, उनकी फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। इस वजह से बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री कराने से वंचित हो रहे हैं। विभागीय अधिकारी जल्द सुधार का आश्वासन दे रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद सोनभद्र में 218128 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का लक्ष्य मिला है। अभी तक 77807 किसानों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। यह लक्ष्य का 35.67 है। कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारी किसानों से जल्द फार्मर रजिस्ट्री कराने का अनुरोध कर रहे हैं। फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराने वाले किसानों की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किस्तें नहीं मिलेंगी। 31 जनवरी तक अधिक से अधिक किसानों से रजिस्ट्रेशन करा लेने की अपील की जा रही है। ताकि सम्मान निधि की 19वीं किस्त मिल सके। ऐसे किसान जिनका छह माह के अंदर वरासत हुआ है, उनकी फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। ऐसे किसानों का नाम खतौनी में तो दर्ज हो गया है, मगर फार्मर रजिस्ट्री की वेबसाइट पर नहीं दिख रहे हैं। ऐसे में ये किसान चाहकर भी फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे हैं। हालांकि फार्मर रजिस्ट्री के मामले में सोनभद्र मंडल में पहले स्थान पर है तथा प्रदेश स्तर पर सोनभद्र 11वें स्थान पर है।
विज्ञापन

--
वर्जन:
किसानों से 31 जनवरी तक फार्मर रजिस्ट्री करा लेने का अनुरोध किया जा रहा है। हाल ही में वरासत कराए किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। जल्द समस्या का समाधान हो जाएगा। - जयप्रकाश, उप निदेशक कृषि।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed