फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Farmer dies due to high tension wire

Sonebhadra News: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से किसान की मौत

Tue, 11 Jul 2023 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies due to high tension wire
शाहगंज। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में मंगलवार की सुबह खेत मे टूटकर गिरे हाइटेंशन तार की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। पोल सहित तार दो दिन पहले खेत में गिरा था। आरोप है कि सूचना देने के बाद भी आपूर्ति बंद नहीं करने से तार में करंट आ रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

हरिहरपुर गांव निवासी अजय शुक्ला (47) मंगलवार की सुबह अपने खेत पर गए थे। इस दौरान वह दो दिन पहले आंधी में गिरे तार को अपने हाथों से समेटने लगे। इस दौरान वह तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गए। उन्हें करंट से छुड़ाकर परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक अजय के खेत में ही ग्यारह हजार वोल्टेज की लाइन वाले पोल पर ट्रांसफार्मर लगा है, जो दिन पहले आंधी-बारिश वे दौरान टूट कर खेत में गिरा था। अजय ने ही इसकी सूचना बिजली विभाग के कर्मचारियों को देते हुए आपूर्ति बंद करने और तार हटाने के लिए कहा था। सूचना देने के बाद भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। तार में करंट प्रवाहित होता रहा, जिसकी चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। घटना के बाद रॉबर्ट्सगंज कोतवाली और शाहगंज थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। ग्रामीण घटना के लिए विभागीय लापरवाही को कारण बता रहे हैं। मृतक किसान अजय शुक्ला को एक बेटा और एक बेटी है। बेटा शाहगंज में इंटर की पढ़ाई कर रहा है तो बेटी आंचल बीएससी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed