फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Farmer couple worshiped Varun Dev in middle of pond for good rain in sonebhadra

Sonbhadra: अच्छी बारिश के लिए टोटके का सहारा, किसान दंपती ने तालाब के बीच किया वरुण देव का पूजन

Fri, 01 Jul 2022 05:01 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 01 Jul 2022 05:01 PM IST
सार

सोनभद्र जिले में मानसून आने के बाद भी झमाझम बारिश नहीं हुई है। अच्छी बारिश के लिए शुक्रवार को किसान दंपती ने भगवान वरुण देव का पूजन किया। जिले सहित पूरे देश में कृषि कार्य के लिए संतुलित बारिश की कामना की। 

विज्ञापन
Farmer couple worshiped Varun Dev in middle of pond for good rain in sonebhadra
किसान दंपती ने तालाब के बीच किया वरुण देव का पूजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के सोनभद्र जिले में मानसून आने के बाद भी बरसात में कमी से परेशान किसानों ने अब टोटकों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को अच्छी बरसात होने की कामना के साथ घोरावल ब्लॉक के बिसरेखी गांव स्थित तालाब में वरुण देव का पूजन किया गया। वरुण देवता से पूरे देश में कृषि कार्य के लिए संतुलित बारिश होने की कामना की गई।

विज्ञापन


जिले में धान की नर्सरी तैयार कर चुके साधन संपन्न किसान  अब रोपाई के लिए अच्छी बारिश होने का इंतजार कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ कम बारिश के कारण कई स्थानों पर बहुतायत मात्रा में किसान धान की नर्सरी नहीं डाल सके हैं। इससे किसानों के माथे पर सूखे की चिंता की लकीरें साफ दिखने लगीं हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को  सपत्नी पूजन कर रहे पूर्वांचल नव निर्माण किसान मंच के नेता गिरीश पांडेय ने बताया कि अच्छी बारिश हो और किसान खेती कर सकें इसके लिए भगवान से कामना की गई। अपने पैतृक गांव बिसरेखी में तालाब के बीच भगवान वरुण देव का आह्वान करते हुए विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि सनातन परंपरागत विधान है कि जल वर्षा के स्वामी भगवान वरुण देव हैं। पहले से ही अच्छी बरसात के लिए वरुण देवता के पूजन प्रार्थना का विधान है। भरोसा जताया कि हृदय से की गई कामना कभी अधूरी नहीं होती। निश्चित रूप से संतुलित बरसात होगी, जिससे किसानों के घर धन धान्य से परिपूर्ण होंगे और देश का आर्थिक विकास भी होगा। आचार्य अवधेश तिवारी ने विधि विधान से पूजन कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed