फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Failing drainage raged

जलनिकासी न होने पर नाराजगी जताई

Mon, 04 Jul 2016 11:53 PM IST
सोनभद्र
सोनभद्र Updated Mon, 04 Jul 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Failing drainage raged
राबर्ट्सगंज ब्रह्मनगर में जल निकासी की मांग को लेकर प्रदर्शन करते युवा।
बारिश में जल निकासी की कोई व्यवस्था न होने से क्षुब्ध सपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नगर पालिका के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कार्यकर्ताओं ने राबट्र्सगंज में प्रदर्शन किया और चेयरमैन व ईओ के खिलाफ नारेबाजी की। पानी की निकासी की व्यवस्था जल्द किये जाने की मांग की।
विज्ञापन


समाजवादी यूथ ब्रिगेड के नगर अध्यक्ष शीतल सोनी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों ने ब्रह्मनगर में प्रदर्शन किया। सोनी ने कहा कि नगर पालिका द्वारा सफाई न होने से कई जगहों पर बनी पुलिया जाम हो गई है। पानी सड़क पर बह रहा है। लोगों के घरों में गंदा पानी घुस रहा है। इससे लोग परेेशान हैं।
विज्ञापन


जिला सचिव हरिशंकर विश्वकर्मा ने कहा कि जगह-जगह नालियां जाम हो गई हैं। नगर में कई जगहों पर विद्यालय हैैं जहां पानी भर गया है। इससे बच्चों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है, लेकिन नगर पालिका प्रशासन अपनी जिम्मेदारियों पर खरा नहीं उतर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्जुन सोनी ने कहा कि गंदे पानी के साथ ही कुड़ा, कचरा भी घरों में आ रहा है। गंदगी से लोग परेशान हैं। इससे बीमारी फैलने की भी आशंका है। शमशेर अली ने कहा कि नगर पालिका ने जो भी कार्य कराए वो जनहित में नही हैं। निर्माण कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए। जब बीच बाजार में सड़कों पर पानी भर गया है तो वार्डों में क्या स्थिति होगी इसे मौके पर पहुंचकर देखा जा सकता है। प्रदर्शन करने वालों में सुरेश विश्वकर्मा, विकास सोनी, संदीप, अजीत कुमार, प्रिंस, नवाब अहमद, मोनू सोनी, रजत खां, मंगल सोनी, पंकज केशरी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed