{"_id":"60e1ee248ebc3ec2073bb111","slug":"facilities-will-be-increased-to-attract-tourists-in-sonbhadra-sonbhadra-news-vns5986371125","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटकों को रिझाने के लिए पर्यटक स्थलों पर बढ़ेगी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटकों को रिझाने के लिए पर्यटक स्थलों पर बढ़ेगी सुविधाएं
विज्ञापन
जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रविवार को वाराणसी के टूर ऑपरेटर्स और टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन की टीम पहुंची। विभिन्न पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर वहां पर्यटन की संभावनाओं और मौजूदा स्थितियों पर चर्चा की। एडवेंचर और इको स्पोर्ट्स की सुविधाएं विकसित करने पर जोर दिया गया।
टीम ने सलखन के फॉसिल्स पार्क, मारकुंडी इको प्वाइंट, अबाड़ी, रेणुकेश्वर मंदिर रेणुकूट आदि क्षेत्रों को देखा। बैठक में टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मेहता ने कहा कि जिले में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। इसके लिए यहां के पर्यटन स्थलों, पुरातात्विक व ऐतिहासिक धरोहरों का प्रचार-प्रसार व पर्यटकीय सुविधाओं के विकास के लिए विभिन्न सुझाव दिया। कहा कि यहां अंतर्राष्ट्रीय स्तर का फासिल्स पार्क, इको प्वाइंट, अबाड़ी, रेणुकेश्वर मंदिर, विजयगढ़ का किला, अगोरी का किला, डाइवर्सिटी पार्क, हाथीनाला, शिवद्वार, बरैला मंदिर, पंचमुखी मंदिर, भित्तचित्र के साथ ही प्राकृतिक छटा से भरपूर काफी मनोहारी पर्यटन स्थल मौजूद हैं। इससे पर्यटक आसानी से जुड़ सकेंगे। बस उन्हें इसके बारे में बताने और लाने की जरूरत है। डीएम अभिषेक सिंह ने कहा कि जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नियमित रूप से समन्वय बनाते हुए पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ वाराणसी के टूर आपरेटर्स फेम का सहयोग लिया जाएगा। साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देना शासन व जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में है। उन्होंने कहा कि पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पर्यटन स्थलों पर हट/विश्राम स्थल, उनके रुकने के लिए बेहतर होटलों की व्यवस्था के साथ ही यातायात की भी व्यवस्था पर्यटन विभाग के माध्यम से की जाएगी। बैठक में सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा, एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, नीरज द्विवेदी आदि मौजूद रहे।