फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Facilitation center will be helpful for Haj pilgrims

Sonebhadra News: हज यात्रियों के लिए मददगार बनेगा सुविधा केंद्र

Thu, 02 Mar 2023 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Mar 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Facilitation center will be helpful for Haj pilgrims
जौनपुर। हज के लिए अब तक जिले के लिए कोटा निर्धारित नहीं किया गया है। हालांकि नगर के मदरसा जामियां मोमिना लिलबनात सिपाह में हज सुविधा केंद्र स्थापित कर दिया गया है। यहां पर यात्रियों को आवेदन करने से लेकर हर प्रकार की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।हज यात्रा 2023 के लिए 10 मार्च 2023 अंतिम तिथि है। प्रत्येक आवेदक को मान्यता प्राप्त कोविड-19 का वैक्सीन का लगा होना व उड़ान से एक माह पूर्व लगवाना आवश्यक होगा।
विज्ञापन

70 वर्ष या उससे अधिक की उम्र वाले हज के लिए आवेदन करते हैं तो सहयोगी के रूप में एक रिश्तेदार को ले जा सकते हैं। 70 वर्ष से अधिक उम्र के आवेदक को हलफनामा देना होगा। केवल दो किस्तों की सूचना हज कमेटी आफ इंडिया द्वारा दी गई है, जिसमें प्रथम किस्त 81 हजार 500 व द्वितीय किस्त एक लाख 70 हजार रुपये है। तीसरी व अंतिम किस्त की सूचना अंतिम में दी जाएगी।
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कमलेश कुमार मौर्य ने बताया कि जिले में हज यात्रा के प्रचार-प्रसार के लिए हज ई-सुविधा केंद्र, हज सुविधा केंद्र स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed