फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Everyone living in India is an Indian, not a Hindu or a Muslim: Indresh

भारत में रहने वाला हर व्यक्ति भारतीय, न कि हिंदू-मुस्लिम: इंद्रेश

Fri, 23 May 2025 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Everyone living in India is an Indian, not a Hindu or a Muslim: Indresh
सोनभद्र। नगर के सिविल लाइन स्थित एक होटल में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की ओर से गोष्ठी हुई। इसमें हम हैं हिंदुस्तान विषय पर चर्चा करते हुए वक्ताओं ने विविधता में एकता को भारत की खूबी बताई। राष्ट्र की तरक्की में एकजुट होकर योगदान देने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य व वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार ने कहा कि हम किसी भी भाषा, बोली के हों, लेकिन अपने देश के प्रति आदर व्यक्त करना चाहिए। हमारी संस्कृति एक रहने की है। कोई भी धर्म आपस में बैर रखना नहीं सिखाता, लेकिन कुछ लोगों के बहकावे में आकर लड़ने लगते हैं। दुनिया में कई मुस्लिम देश हैं, लेकिन वहां रहने वालों को उस देश के नाम से ही बुलाया जाता है न कि मुसलमान कह कर। इसी तरह भारत में रहने वाला हर व्यक्ति भारतीय है। उसे जाति, मजहब के नाम पर न बांटें। हमारी पहचान हमारे मुल्क से है। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच इसी लक्ष्य के साथ अभियान लेकर चल रहा है। अध्यक्षता कर रहे हाजी अमीरुल्लाह ने कहा कि हम गंगा-जमुनी तहजीब को मानने वाले हैं। हम इस देश में रहते हैं, यहां का अन्न खाते हैं। हमारी मजारों पर सबसे ज्यादा हिंदू ही चादर चढ़ाने आते हैं। ऐसे में हमारे वक्फ में कोई हिंदू शामिल होता है तो उसमें कोई तकलीफ नहीं है। वक्फ के नाम पर सिर्फ भ्रम फैलाया जाता रहा है। कार्यक्रम में ओमप्रकाश पांडेय, अजहरुद्दीन, वकील अहमद खां, मकसूद आलम, मुस्तकीम खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed