फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Every other property registry is in the name of women

Sonebhadra News: संपत्ति की हर दूसरी रजिस्ट्री महिलाओं के नाम

Fri, 08 Mar 2024 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Every other property registry is in the name of women
महिलाएं अब सिर्फ कहने के लिए गृह लक्ष्मी नहीं हैं। संपत्ति में उनकी भागीदारी लगातार बढ़ रही है। परिवार में कोई भी नई संपत्ति खरीदी जा रही है तो उसकी मालकिन महिलाएं ही बन रही हैं। जिले के रजिस्ट्री कार्यालयों में हर माह 50 फीसदी से अधिक बैनामे महिलाओं के नाम पर हो रहे हैं। पहले यह आंकड़ा 20-25 फीसदी ही था।
विज्ञापन

जिले की चार तहसीलों में तीन उप निबंधक कार्यालय राबर्ट्सगंज, दुद्धी और घोरावल में संचालित हैं। किसी भी संपत्ति की खरीद-बिक्री से संबंधित दस्तावेजों का पंजीयन इन्हीं के माध्यम से होता है। संपत्ति रजिस्ट्री कराने के मामले में महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस साल जनवरी से अब तक के आंकड़ों पर गौर करें तो यह संख्या 50 फीसदी से भी अधिक है। राबर्ट्सगंज उप निबंधक कार्यालय में छह मार्च तक 1631 संपत्तियों की रजिस्ट्री हुई है। इसमें 879 महिलाओं के नाम हैं। घोरावल में कुल 674 में से 330 बैनामे महिलाओं के नाम हुए हैं। दुद्धी में 560 रजिस्ट्री में महिलाओं के नाम करीब 228 हैं। विभागीय अधिकारियों की मानें तो महिलाओं के नाम पर संपत्ति खरीदने में रुझान के पीछे उन्हें मिल रही छूट भी एक प्रमुख वजह है। दस लाख तक की संपत्ति की रजिस्ट्री पर महिलाओं को स्टांप शुल्क में सामान्य दर से एक प्रतिशत की अतिरिक्त छूट मिलती है। इसके अलावा महिलाओं के नाम पर संपत्ति को सुरक्षित माना जाना भी वजह है।
विज्ञापन

गत तीन माह के आंकड़े
तहसील: कुल रजिस्ट्री : महिलाओं के नाम
राबर्ट्रसगंज: 1631: 879
घोरावल: 674: 330
दुद्धी: 560: 228
कुल: 2860: 1437

यकीनन समाज की धारणा बदल रही है। महिलाओं के नाम पर संपत्ति करने को लोग तरजीह दे रहे हैं। इसके पीछे सरकार से मिल रही छूट भी एक वजह है। दान पत्र के माध्यम से भी महिलाओं के नाम संपत्ति अधिक की जा रही है। -आनंद शुक्ला, उप निबंधक, राबर्ट्सगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed