फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Every child can become kautilya

हर बच्चा बन सकता है कौटिल्य

Sun, 08 Apr 2018 11:50 PM IST
sonbhadra
sonbhadra Updated Sun, 08 Apr 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
Every child can become kautilya
राबर्ट्सगंज स्थित जयपुरिया स्कूल का शुभारंभ करता गुगल ब्वाय कौटिल्य पंडित। अमर उजाला - फोटो : सोनभद्र
गूगल ब्वाय कौटिल्य पंडित ने कहा है कि हर बच्चा कौटिल्य बन सकता है। उसकी प्रतिभा को दबाया नहीं जाना चाहिए। जो बच्चा जिस क्षेत्र में जाना चाहे उसे उस क्षेत्र में जाने देना चाहिए। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम उनके आदर्श हैं और वे भी उनकी तरह वैज्ञानिक बनना चाहते हैं। राजनीति खराब चीज नहीं है। जिस देश की राजनीति जैसी होगी वहां का विकास वैसा होगा।   
विज्ञापन


गूगल ब्वाय रविवार को सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल के उद्घाटन के मौके पर राबर्ट्सगंज के बढ़ौली गांव स्थित विद्यालय परिसर में पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को तराशने की जरूरत है। बच्चों की प्रतिभा और उसके सवालों को दबाना नहीं चाहिए। उन्हें आगे बढ़ाना चाहिए। देश में आईआईटी सेक्टर में छात्रों की रुचि बढ़ रही है। यह अच्छी बात है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राजनीति में जाने की उनकी कोई इच्छा नहीं है। वे अपने आदर्श एपीजे अब्दुल कलाम की तरह वैज्ञानिक बनना चाहते हैं। कहा कि राजनीति खराब नहीं अच्छी चीज है। राजनीति से ही देश चलता है। जिस देश की जैसी राजनीति होती है, उस देश का वैसा ही विकास होता है। इसलिए राजनीति को महत्व देना चाहिए। उसका तिरस्कार नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन


जब उनसे सवाल किया गया कि उन्हें कौन सा राजनीतिक दल पसंद है तो उन्होंने फौरन जवाब दिया भाजपा। लेकिन जब इसकी वजह पूछी गई तो कहा कि वजह कुछ नहीं। सिर्फ उन्हें पसंद है। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर पूछे गए सवाल का उत्तर देते हुए कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य किया है। बिजली, पानी की स्थिति में भी सुधार लाया है। उन्होंने सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल का फीता काटकर और शिलापट्ट का अनावरण कर शुभारंभ किया। यहां जयपुरिया समूह की उपाध्यक्ष कनक गुप्ता ने बताया कि राबर्ट्सगंज में जयपुरिया का 21वां विद्यालय खुला है। राबर्ट्सगंज विद्यालय के डायरेक्टर पूर्व विधायक रमेश चंद्र दूबे ने कहा कि यह विद्यालय सभी सुविधाओं से संपन्न है और बच्चों को बेहतर शिक्षा देगा। इस दौरान पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, जयपुरिया समूह के जीएम अनिर्बन भट्टाचार्या, राजेश दूबे, रचीन सहाय, चोपन चेयरमैन इम्तियाज अहमद, राम निहोर यादव, संजय यादव, संजय दूबे, श्रीकांत दूबे समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed