फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Even after the deadline, work on six projects remains incomplete

Sonebhadra News: समय सीमा बीतने के बाद भी छह परियोजनाओं का काम अधूरा

Sun, 06 Oct 2024 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Even after the deadline, work on six projects remains incomplete
सोनभद्र। जिले में छह परियोजनाओं का काम समय सीमा बीतने के बाद भी पूरा नहीं हो सका है। नगर क्षेत्र में नाला निर्माण का काम समय सीमा बीतने के डेढ़ साल बाद भी पूरा नहीं हो सका है। ओबरा में कल्याण मंडप, ड्रग वेयर हाउस, महिला पुलिस हॉस्टल और अन्य परियोजनाओं का काम अधूरा है। इनका काम कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस की तरफ से कराया जा रहा है। कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों का कहना है कि कहीं बजट तो कहीं काम बाधित रहने के कारण समय से पूरा नहीं हो सका है। संवाद
विज्ञापन

अभी 70 फीसदी भी पूरा नहीं हुआ काम

ओबरा नगर पंचायत में करीब 3.25 करोड़ रुपये की लागत से कल्याण मंडप का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसी अक्तूबर में ही निर्माण कार्य पूरा किया जाना है। मगर, अभी तक सिर्फ 68 फीसदी ही काम पूरा हुआ है। निर्माण कार्य पूरा करने में अभी दो से तीन माह का समय लगेगा। भवन का अभी प्लास्टर नहीं हो सका है।
विज्ञापन

मई तक पूरा होना था, अभी 77 फीसदी हुआ काम

सीएंडडीएस की तरफ से करीब 9.74 करोड़ रुपये से राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज चुर्क के समीप ड्रग वेयर हाउस का निर्माण कराया जा रहा है। मार्च 2023 में शुरू हुआ काम मई 2024 तक पूरा होना था। मगर, अभी 77 फीसदी ही काम पूरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच माह बाद भी हॉस्टल अधूरा

चुर्क स्थित पुलिस लाइंस में 1.70 करोड़ रुपये से 32 महिला पुलिस कर्मियों के लिए हॉस्टल/बैरक का निर्माण कार्य पिछले साल मार्च में शुरू कराया गया था। निर्माण कार्य इस वर्ष 30 अप्रैल तक पूरा होना था। पांच माह बाद भी हॉस्टल का निर्माण कार्य अधूरा है। अभी 90 फीसदी भी काम पूरा नहीं हो सका है। टाइल्स व पुट्टी का काम अधूरा है।
डेढ़ साल बाद भी नाला का निर्माण अधूरा
जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज नगर में जलनिकासी के लिए हो रहा नाला निर्माण कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस की देखरेख में हो रहा है। 37.84 करोड़ की इस परियोजना का काम वर्ष 2021 में शुरू किया गया था। सदर विधायक भूपेश चौबे ने शिलान्यास किया था।
कार्यदायी संस्था को नाला निर्माण का काम मई 2023 तक पूरा करना था। कुल 1200 मीटर नाला का निर्माण कराया जाना था। मगर, अभी तक 9800 मीटर ही नाला निर्माण हो सका है। आधा बजट भी खर्च नहीं हुआ है।
छह माह विलंब से शुरू हुआ निर्माण

स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में नर्सिंग कॉलेज के निर्माण के लिए शासन की तरफ से छह माह पहले ही धनराशि उपलब्ध करा दी गई है। मगर, टेंडर की प्रक्रिया पूरी करते हुए काम शुरू कराने में छह माह का समय लग गया। इस परियोजना को 18 माह में ही पूरा करना है। ऐसे में समय से निर्माण कार्य पूरा करना किसी चुनौती से कम नहीं है।

महिला पुलिस हॉस्टल का निर्माण पूरा हो गया है, सिर्फ पेंटिंग का काम रह गया है। ड्रग वेयर हाउस का काम बजट के अभाव में रुका है। बजट मिलने के साथ ही निर्माण कार्य पूरा करा दिया जाएगा। नर्सिंग कॉलेज सहित अन्य परियोजनाओं का काम चल रहा है। काम बाधित होने की वजह से नाला निर्माण में देरी हो रही है। - रमेश मौर्य, परियोजना प्रबंधक-सीएंडडीएस-सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed