फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Even after one and a half months, anger broke out when the burnt transformer was not changed

डेढ़ माह बाद भी जला ट्रांसफार्मर न बदले जाने पर फूटा गुस्सा

Sun, 21 Aug 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Even after one and a half months, anger broke out when the burnt transformer was not changed
दुद्धी ब्लॉक के ग्राम पंचायत धुमा में सचिव आवास के पास 25 केवी और भुइंया बस्ती में 16 केवी का ट्रांसफार्मर करीब डेढ़ माह से फुंका पड़ा है। वहीं कोलिनडूबा गांव के ललमटिया टोला में लगा 25 केवी का ट्रांसफार्मर 15 दिनों से जला है। जले ट्रांसफार्मर डेढ़ माह बाद भी न बदले जाने पर रविवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए बिजली विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित है। अंधेरे में रात गुजारनी पड़ रही है। राजकुमार यादव ने कहा कि इस बरसात के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर जहरीले जीव जंतु निकलते हैं। रात के अंधेरे में जीव जंतुओं के काटने का डर अक्सर बना रहता है। कहीं डेढ़ माह पूर्व तो कहीं 15 दिन पहले से ट्रांसफार्मर जला हुआ है। विभागीय अधिकारियों को बार-बार सूचना देने के बाद भी ट्रांसफार्मर ठीक नहीं किया जा सका है। ओमप्रकाश यादव ने कहा कि ललमटिया टोले में एक ही मुख्य ट्रांसफार्मर लगा है। जब अपने क्षेत्र के अवर अभियंता से बात की गई तो उन्होंने कहा कि दो दिन में ठीक हो जाएगा। तहसील दिवस दुद्धी में भी आवेदन किया गया लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने डीएम का ध्यान आकृष्ट कराते हुए शीघ्र जला ट्रांसफार्मर बदलवाने या सही कराने की मांग की है। उनका कहना है कि जल्द ट्रांसफार्मर ठीक नहीं कराया गया तो वे बिजली कार्यालय का घेराव कराने के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से संतोष कुमार यादव, आनंद कुमार यादव, ओपी यादव, विनोद कुमार यादव, अजय कुमार यादव, राजू यादव, सोनू पासवान, रामा खरवार, प्रेम खरवार, अशोक यादव, देव कुमार यादव ,बुल्लू यादव ,अजय यादव, चिंतामणि यादव, त्रिवेणी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बिजली खंभा क्षतिग्रस्त होने से 48 घंटों से आपूर्ति बाधित
नधिरा सब स्टेशन से बकरिहवां फीडर की बिजली आपूर्ति जन्माष्टमी की आधी रात से ही गुल है। जर्जर उपकरण के कारण इलाके के दर्जनों गांवों में अंधेरा पसरा है। बिजली के अभाव में पेयजल संकट खड़ा हो गया है। वहीं बिजली विभाग के कर्मचारियों के अनुसार कहीं 11 तो कहीं 33 केवीए लाइन में फाल्ट है। बिजली कब आएगी ये कोई बताने वाला नहीं है। रविवार की सुबह पता करने पर बताया गया कि बकरिहवां में 11 हजार केवीए का पोल टूट गया है। इसलिए बिजली आपूर्ति बंद की गई है। अवर अभियंता महेश कुमार ने बताया कि मरम्मत कार्य चल रहा है। जल्द आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed