फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Evaluation of 1790 answer sheets on the first day

Sonebhadra News: पहले दिन 1790 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

Sat, 16 Mar 2024 10:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
Evaluation of 1790 answer sheets on the first day
सोनभद्र। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल और इंटर के बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शनिवार से दो केंद्रों पर शुरू हुआ। जहां पहले दिन कुल 1790 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ।
विज्ञापन

जिले में यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्याकंन को लेकर दो केंद्र बने हैं। हाईस्कूल के लिए राजकीय बालिका इंटर काॅलेज तो वहीं इंटर के लिए राजा शारदा महेश इंटर काॅलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। जिले को शाासन से हाईस्कूल की कुल 81638 और इंटर की 56636 उत्तर पुस्तिकाओं का आवंटन किया गया है। इसमें से हाईस्कूल की 70806 और इंटर की 45515 उत्तर पुस्तिका केंद्रों पर पहुंच गई है। पहले दिन डीआईओएस की मौजूदगी में परीक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। हाईस्कूल के लिए आवंटित 550 परीक्षकों में से 116 अनुपस्थित रहे। जबकि 334 परीक्षकों ने हाईस्कूल की 1040 उत्तर पुस्तिकाओं को जांचा। यहां आवंटित 56 उप प्रधान परीक्षकों में से 11 बिना किसी सूचना गायब मिले। राजा शारदा इंटर काॅलेज में इंटर की शनिवार को पहले दिन आवंटित 264 परीक्षकों और 28 उप प्रधान परीक्षकों में से 57 परीक्षक और 7 उप प्रधान परीक्षक गैर हाजिर रहे।
विज्ञापन

207 परीक्षकों और 21 उप प्रधान परीक्षक ने मिलकर इंटर की 750 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। इस मौके पर दोनों केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा। निगरानी के लिए केंद्रों पर सीसी टीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed