फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Equipment distributed among 70 Divyang on Prime Minister's birthday

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 70 दिव्यांगों में बांटे उपकरण

Thu, 17 Sep 2020 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Equipment distributed among 70 Divyang on Prime Minister's birthday
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर राबर्ट्सगंज ब्लॉक परिसर में दिव्यांगो को ट्राईसाइकल व? - फोटो : SONBHADRA
70 दिव्यांगों में उपकरण वितरित कर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
विज्ञापन

पीएम के पद्चिह्नों पर चलने व विचारों को आत्मसात करने पर दिया जोर
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने वृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 70वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। पार्टी कार्यकर्ताओं ंने दिव्यांगों में कृत्रिम उपकरण एवं मरीजों में फल वितरीत किया। भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रुप में मना रही है। उसी क्रम में सेवा सप्ताह के चौथे दिन भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रंजना सिंह के नेतृत्व में जिले के 70 स्थानों पर फल वितरण किया। राबट्र्सगंज ब्लॉक परिसर में 70 दिव्यांगों में उपकरण वितरित किया गया। 41 दिव्यांगों में ट्राई साईकिल, 20 जोड़ी बैशाखी, 16 कान की मशीन व 10 छड़ी बांटी गई। जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता है। उनके जन्मदिन पर भाजपा के साथ साथ दुनिया भर के प्रसंशक उनके उनके दीर्घायु होने कि कामना कर रहे है। इस मौके पर सदर विधायक भूपेश चौबे, संजय गोंड, डॉ0 अनिल मौर्या, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, जिला संयोजक ओमप्रकाश दूबे, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, धर्मवीर तिवारी, जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी, जिला उपाध्यक्ष ई0 रमेश पटेल, उदयनाथ मौर्या, जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद, अभिषेक सिंह, अजीत रावत, संतोष शुक्ला, शंभूनारायण सिंह, मनोज सोनकर, कृष्णमुरारी गुप्ता, अरविंद पांडेय, यादवेंद्र दत्त द्विवेदी, दिलीप चौबे, मंजू गिरी, रविंद्र केशरी, मोनू, रवि द्विवेदी, संजय जायसवाल, धर्मवीर त्यागी, अंशू अग्रहरी, सुनीता पांडेय, कोमल पांडेय, पुष्पा सिंह आदि रहे।
ओबरा: भाजपा ओबरा मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार पांडेय के नेतृत्व एवं महिला मोर्चा के तत्वाधान में सेक्टर10, मलीन बस्ती, ओबरा परियोजना अस्पताल, सेक्टर आठ, अगरिया बस्ती एवं सेक्टर एक में फल वितरण किया गया। इस मौके पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रंजना सिंह, सभासद सुनीता पांडेय, गीतांजलि चौबे, विमलेश शर्मा, धर्मराज सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

कोन: कोन मे मंडल अध्यक्ष सुनील जायसवाल के नेतृत्व मे महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष मीरा मिश्रा व कार्यकर्ताओंने कोन अस्पताल मे पहुंच मरीजों में फल वितरित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से महिला मोचाज् के हेमलता, मंजू देवी, मीरा ओझा, बृजकुमार जायसवाल, सुशील चतुवेदज्ी, डबलू अंसारी, प्रहलाद गुप्ता, राजू बाबा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घोरावल: भाजपा घोरावल मंडल के कार्यकर्ताओं ने सफाई के लिए लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर जिलामंत्री कैलाश सिंह, राकेश उमर, संजय जायसवाल, संगम गुप्ता, लवकुश केशरी, प्रशांत जायसवाल, दीपक यादव, बेचने पाठक, रमेश उमर, प्रेम प्रकाश , कन्हैया सेठ आदि मौजूद रहे। भाजपा मंडल घोरावल एवं महिला मोर्चा द्वारा नगर मे स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और मलिन बस्ती मे फल वितरण किया गया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मनीषा राय, जिला मंत्री कैलाश सिंह वैसा, मंडल अध्यक्ष घोरावल अरूण पांडेय, मंडल संयोजक मीरा यादव, मंडल महामंत्री बेचने पाठक, लवकुश केशरी, प्रशांत जायसवाल, आरती गुप्ता, सुमित्रा देवी आदि रहे।
दुद्घी: भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी,प्रसाद कुँवर हॉस्पिटल दुद्धी, व मल्देवा बस्ती में फल,ब्रेड,तथा दूध का वितरण किया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलु, रविन्द्र जायसवाल(राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), जिलामंत्री कलावती देवी,चमेली देवी, मनोज मिश्रा,सुरेंद्र प्रताप सिंह,दीपक गुप्ता, रूपनारायण आदि उपस्थित रहे।
इनसेट-
पीएम के जन्मदिन पर बांटा खाने का पैकेट
संवाद न्यूज एजेंसी
शक्तिनगर। भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दन कोलफील्ड्स लिमिटेड के अधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बृहस्पतिवार को एनसीएल मुख्यालय परिसर सिंगरौली में पौधरोपण किया। इसी प्रकार केंद्रीय चिकित्सालय में कोविड परीक्षण शिविर का आयोजन किया। शिविर का आयोजन एनसीएल कमिज्यों व आसपास के लोगों को सहूलियत देते हुए त्वरित एवं सटीक कोविड की जांच करने के लिए किया गया। इसमें कुल 46 लोगों का परीक्षण किया गया। शिविर में सुबह से ही एनसीएल कमीज् व बड़ी संख्या में आस पास के लोग कोरोना का परीक्षण करवाने आये जिनकी त्वरित जांच रैपिड एंटीजेन टेस्टिंग के माध्यम से की गई। इस अवसर पर एक अन्य कायज्क्रम के तहत एनसीएल के निदेशक (तकनीकी/संचालन) डा. अनिंद्य सिन्हा तथा मुख्यालय के विभागाध्यक्षगणों ने मुख्यालय परिसर में पौधारोपण किया । साथ ही एनसीएल मुख्यालय के आस पास के जरूरतमंद लोगों में खाने के पैकेट भी वितरित किये। कायज्क्रम के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित किया गया तथा सभी आगंतुकों से मास्क का उपयोग करने, साबुन से बार बार हाँथ धोने तथा सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने हेतु आग्रह भी किया गया ।

पीएम मोदी के जन्मदिन पर किया पौधरोपण
ओबरा-दुद्घी। स्थानीय पीजी कालेज में गुरूवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा पीपल का पौधा लगाया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.प्रमोद कुमार ने बताया कि आज के दिन राज्यपाल द्वारा प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालय व सम्बद्ध महाविद्यालय में 7100 पीपल के पेड़ लगाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिसमें आज महाविद्यालय में पीपल का पौधा लगाकर उसकी सुरक्षा का संकल्प लिया गया। साथ ही प्रधानमंत्री के जन्मदिवस की बधाई दी। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के तीनों कायज्क्रम अधिकारी डॉ.किशोर कुमार सिंह, प्रो.उपेंद्र कुमार, डॉ.अमूल्य कुमार सिंह व प्राध्यापक गण में डॉ.संतोष कुमार सैनी, डॉ.विभा पाण्डेय आदि मौजूद रहे। इसी तरह से भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पीपल के पौधे का रोपण किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी आरजू सिंह, डॉ.विवेकानंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed