फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Employees demonstrated for honorarium payment

मानदेय भुगतान के लिए कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 12 Oct 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Employees demonstrated for honorarium payment
बकाया मानदेय भुगतान कराए जाने सहित अन्य मांगों के समर्थन में मंगलवार को आत्मा योजनान्तर्गत कार्यरत कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम के माध्यम से मांगों से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री को प्रेषित किया। ज्ञापन में बताया कि कर्मचारियों ने बताया कि वे सभी कृषि विभाग में तकनीकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) योजनांतर्गत खंड तकनीकी प्रबंधक (बीटीएम) और सहायक तकनीकी प्रबंधक (एटीएम) पद पर कार्यरत हैं। बताया कि उनका सात से 12 माह का मानदेय बकाया है। जबकि वे किसान सम्मान निधि योजना, किसान पाठशाला, आत्मा योजना एवं कृषि विभाग की अन्य योजनाओं में बेहतर काम कर रहे हैं। बताया कि लंबे समय से मानदेय भुगतान नहीं होने से आर्थिक स्थिति गड़बड़ हो गई है। सभी ने जल्द से जल्द बकाया मानदेय भुगतान कराए जाने की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, जिलामहामंत्री मनोज कुमार पटेल, जिला कोषाध्यक्ष विनय कुमार सिंह, जिला संगठन मंत्री सूर्यप्रकाश कनौजिया, अजय कुमार सिंह, शिवदत्त पांडेय, पुनवासी पटेल, अजय कुमार शर्मा, अमित कुमार सिंह, संजीव कुमार, आशीष पाठक, विकास कुमार, सत्यप्रकाश मौर्य, सुनीत कुमार सिंह, नरेंद्र पाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed