कलेक्ट्रेट में बुधवार को जनपद स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी एवं किसान दिवस का आयोजन अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) आशुतोष दुबे की अध्यक्षता में किया गया। जिले में वर्षा की कमी के कारण उत्पन्न स्थितियों पर कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. पीके सिंह ने कृषकों से बाजरा, मूंग की बुआई किये जाने की अपील की। इसके अतिरिक्त डा. रश्मि सिंह ने कृषकों के भोजन में मूल्य संवर्धन के साथ-साथ अधिक पोषण को सुनिश्चित किये जाने के लिए मोटा अनाज को शामिल करने का सुझाव दिया।
जिला कृषि अधिकारी डा. हरि कृष्ण मिश्र ने बैठक का संचालन करते हुए कृषकों की समस्याएं जैसे विद्युत, फसल बीमा, सोन पंप संचालन, बैंकिंग से संबंधित समस्या को संबंधित अधिकारियों के समन्वय से निस्तारित कराने का आश्वासन दिया। अध्यक्षता कर रहे अपर जिलाधिकारी ने कृषकों की समस्याओं को विभागवार समयबद्ध ढंग से निस्तारित किये जाने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों दिए। गोष्ठी में 200 से अधिक कृषकों ने प्रतिभाग किया। कृषि एवं संबद्ध विभाग उद्यान, सिंचाई, विद्युत, बैंक, सहकारिता, पशुपालन आदि के विभागाध्यक्ष ने जानकारी दी। इस मौके पर प्रमुख रूप से लालजी तिवारी, शिवप्रसाद देव पांडेय, ओमप्रकाश मौर्य, गौरीशंकर, ब्रह्मदेव कुशवाहा आदि ने अपने विचार रखे।