फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Elephants created havoc, broke many houses

Sonebhadra News: हाथियों ने मचाया उत्पात, कई घरों को तोड़ा

Sat, 23 Dec 2023 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Elephants created havoc, broke many houses
विंढमगंज। यूपी सीमा से सटे झारखंड के गढ़वा जिला के धुरकी थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह जंगली हाथियों ने उत्पात मचाया है। चार-पांच हाथियों के झुंड ने दो घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। अंदर रखा खाद्यान्न भी खा गए। बॉर्डर पर जंगली हाथियों के झुंड के मद्देनजर वन विभाग सतर्क हो गया है।
विज्ञापन

गढ़वा जिले के घुरकी थाना क्षेत्र के कदवा गांव में छत्तीसगढ़ के जंगलों से आए जंगली हाथियों ने ग्रामीण मुन्ना पासवान के घर में रखे चार बोरी धान को नष्ट कर दिया। गांव के विष्णु देव कोरवा के नवनिर्मित खपरैल के मकान को भी हाथियों ने ढहा दिया। हाथियों के उत्पात से ग्रामीण भयभीत हैं।
विज्ञापन

हाथियों का झुंड ने दो-तीन दिनों से कदवा उर्फ लिखनी धौरा गांव के पास जंगल में डेरा डाले हैं। कई घरों व फसलों को नष्ट कर चुके हैं। विंढमगंज वन विभाग के रेंजर इमरान खान ने बताया कि जंगली हाथियों के झुंड के झारखंड सीमा में होने की सूचना मिली है। नजर रखी जा रही है। सीमा क्षेत्र के गांव हरपुरा, बरखोरहा, छतवा, छतरपुर, बैरखड, सुखड़ा में वन कर्मियों की तैनाती की गई है। हाथियों के गतिविधियों पर नजर रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed