फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Electricity supply stalled for two days, darkness in dozens of villages

दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप, दर्जनों गांवों में अंधेरा

Sat, 11 Jul 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply stalled for two days, darkness in dozens of villages
बभनी। बभनी क्षेत्र में विगत दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली ठप होने से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं वहीं आये दिन बिजली के न आने से उपभोक्ताओं में नाराजगी है। उपभोक्ताओं ने तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। शुक्रवार को भोर से ही क्षेत्र में बिजली की चमक गरज होने से बिजली की मेन लाइन में खराबी और फीडर के जल जाने से बभनी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप है। इससे बभनी क्षेत्र के समूचे गांव अंधेरे में हैं। क्षेत्र में अगर थोड़ी भी बारिश हुई और अगर बिजली की चमक तड़क हुई तो क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप होना स्वाभाविक हो गई है। बिजली की चमक और तडक से पिपरी पावर हाउस से सब स्टेशन में आने वाली मेन लाइन में खराबी हो जाने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। बताया गया कि बिजली की चमक से कई इंसुलेटर पंचर भी हो गये हैं। इससे बभनी सब स्टेशन से संचालित होने वाले संवरा, डूभा, असनहर, बभनी, सतबहनी, बजिया, छिपिया, बड़होर, सालेनाग, बरवाटोला, आसनडीह, पोखरा, चैनपुर, मचबंधवा, चकसानी, चौना, बैना, कोंगा, घघरा, घघरी, बरवें, कारीडांड सहित क्षेत्र के सभी गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed