फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Electricity purchased from MP for UP mines

यूपी की खदानों के लिए एमपी से खरीदी गई बिजली

Thu, 04 Aug 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Electricity purchased from MP for UP mines
अनपरा में 132 केवीए उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण एनसीएल की कोल खदानों की व्यवस्था लड़खड़ा गई। इससे खदानों को भारी मात्रा में नुकसान हुआ है। एक ओर जहां खदानों के उत्पादन पर असर पड़ा तो वहीं दूसरी ओर परियोजनाओं को एमपी से बिजली खरीदनी पड़ी। एमपी के मोरवा उपकेंद्र से यूपी के बांसी उपकेंद्र को बिजली मुहैया करा कर कोयला निकासी को सुचारु किया गया।
विज्ञापन

यूपी में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बुधवार की दोपहर 12.45 बजे से शाम चार बजे तक शट डाउन लिया गया था। इसके बाद 132 केवीए में ओवर हेड फाल्ट के कारण शाम सात से 12 बजे तक आपूर्ति बाधित रही। परियोजनाओं ने इसका असर उत्पादन पर पड़ता देख मध्य प्रदेश के मोरवा उपकेंद्र से यूपी के बांसी उपकेंद्र को बिजली देकर उत्पादन कार्य को दोबारा शुरू करने का प्रयास किया। बृहस्पतिवार को बिजली व्यवस्था रिस्टोर होने के बाद एमपी से ली जा रही बिजली को बंद किया गया।
विज्ञापन

खदानों में बिजली कटौती की वजह से लड़खड़ाई उत्पादन व्यवस्था को वैकल्पिक संसाधनों से पटरी पर लाया गया। लंबे समय तक आपूर्ति बाधित होने के बाद अन्य इंतजामों से उत्पादन को संभालने की पूरी कोशिश की गई। - रामविजय सिंह, जन सूचना अधिकारी, एनसीएल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed