{"_id":"687a8f4f081ff8623701cf2b","slug":"electricity-demand-decreased-by-3839-mw-in-24-hours-sonbhadra-news-c-194-1-son1003-131433-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: 24 घंटे में 3839 मेगावाट कम हुई बिजली की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: 24 घंटे में 3839 मेगावाट कम हुई बिजली की मांग
विज्ञापन
अनपरा (सोनभद्र)। प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में हो रही बारिश के कारण बृहस्पतिवार को पीक आवर में बिजली की मांग 3839 मेगावाट कम रही। मांग में कमी आने के कारण पनकी की एक इकाई को बंद कर दिया गया है।
बुधवार की देर पीक आवर में प्रदेश में बिजली की मांग 27397 मेगावाट दर्ज की गई थी। प्रदेश में हर इलाके में हो रही झमाझम बारिश के कारण एक ओर प्रदेश का मौसम खुशनुमा हो गया तो कई इलाकों में भारी बारिश के कारण बिजली के खंभों और तारों को भी नुकसान पहुंचा है। कई उपकेंद्र में पानी घुसने के कारण बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई है। इस कारण बिजली की मांग में 24 घंटे के अंदर 3839 मेगावाट की गिरावट दर्ज की गई। बृहस्पतिवार की देर रात पीक आवर में बिजली की मांग 23558 मेगावाट पर आ गई। बिजली की मांग में कमी के कारण उत्पादन निगम की पनकी तापीय परियोजना की 660 मेगावाट की पहली इकाई को लो डिमांड के कारण 25 जुलाई तक के लिए बंद कर दिया गया है। शुक्रवार को दिन में प्रदेश में बिजली की मांग 17562 मेगावाट का आसपास रही। देर शाम बिजली की मांग 22062 मेगावाट के पास पहुंच गई। इस बीच परियोजनाओं के पास उत्पादन के लिए कोयला भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।