फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Electrical engineers demand redressal of problems

विद्युत अभियंताओं ने की समस्याओं के निस्तारण की मांग

Thu, 18 Jun 2020 09:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Electrical engineers demand redressal of problems
अनपरा। ऊर्जा निगम प्रबन्धन द्वारा अभियन्ताओं के बड़े पैमाने पर हो रहे उत्पीड़न तथा अन्य ज्वलन्त समस्याओं को लेकर अभियन्ता संघ का प्रतिनिधि मण्डल गुरुवार को ऊर्जा मंत्री से मिला। उनसे मामले में हस्तक्षेप कर समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन

विद्युत अभियन्ता संघ के अध्यक्ष वी पी सिंह तथा महासचिव प्रभात सिंह ने कहा कि आज केन्द्रीय कार्यकारिणी ने ऊर्जा मंत्री से सौहार्दपूर्ण वातावरण में शिष्टाचार भेंट कर अभियन्ताओं पर प्रबन्धन द्वारा किये जा रहे उत्पीड़न तथा अभियन्ताओं की अन्य ज्वलन्त समस्याओं से अवगत कराते हुए इन पर अतिशीघ्र सार्थक निर्णय लिये जाने हेतु कारपोरेशन प्रबन्धन को निर्देशित करने का अनुरोध किया। ऊर्जा मंत्री ने अभियन्ताओं की समस्याओं पर सकारात्मक निर्णय लिये जाने का आश्वासन देते हुए कहा कि किसी भी अभियन्ता का उत्पीड़न नहीं होगा। साथ ही उन्होंने विद्युत अभियन्ताओं से उपभोक्ता सेवा को और बेहतर बनाये जाने एवं उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु लक्ष्यबद्ध तरीके से कार्य करने की अपील की। महासचिव प्रभात सिंह ने कहा कि पावर कारपोरेशन के प्रबन्ध निदेशक द्वारा अभियन्ताओं के बड़े पैमाने पर किये जा रहे उत्पीड़न, लगातार एवं असमय की जा रही वी सी उनके विरूद्ध कराई जा रही अनावश्यक जांचों आदि तमाम उत्पीड़नात्मक एवं भयादोहन वाली कार्य प्रणाली से प्रदेश का लगभग सभी विद्युत अभियन्ता प्रभावित है। अन्य ज्वलन्त मुद्दों पर विस्तृत चर्चा करते हुए पदाधिकारियों द्वारा झटपट एवं निवेश मित्र पोर्टल की व्यवहारिक कमियों को दूर करने, क्षेत्रों में मानकों एवं आवश्यकतानुसार मैन, मनी, मेटीरियल तथा बुनियादी सुविधायें उपलब्ध कराने की मांग की। प्रतिनिधि मण्डल में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पल्लब मुखर्जी, संगठन सचिव विजय गुप्ता, प्रचार सचिव आलोक श्रीवास्तव, कौशल किशोर वर्मा, आरसी पाण्डेय, अखिलेश सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed