फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Election department engaged in preparation of voter list of ten blocks

दस ब्लाकों की मतदाता सूची तैयार करने में जुटा निर्वाचन विभाग

Thu, 10 Sep 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Election department engaged in preparation of voter list of ten blocks
सोनभद्र। पंचायत चुनाव नजदीक आने और मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान को देखते हुए 10 ब्लाकों की मतदाता सूची तैयार करने की तैयारी में निर्वाचन विभाग जुड़ गया है। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र भेजकर दिशा निर्देश मांगा गया है।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि जिले में दो नए ब्लाक कोन व करमा के गठन के बाद अब ब्लाकों की संख्या 10 हो गई है। अभी तक जिले में आठ ब्लाक थे। नवगठित दोनों ब्लाकों में 94 ग्राम पंचायतें शामिल की गई हैं। वर्ष 2015 में हुए पंचायत चुनाव के दौरान जिले में आठ ब्लाक नगवां, राबर्ट्सगंज, चोपन, दुद्धी, म्योरपुर, बभनी, चतरा व घोरावल थे। इनमें से नगवां ब्लाक में 52, राबर्ट्सगंज में 140, चोपन में 61, दुद्धी में 60, म्योरपुर में 80, बभनी में 40, चतरा में 60 घोरावल में 144 ग्राम पंचायतें शामिल थीं। इस बीच कोरोना महामारी को देखते हुए लॉकडाउन के दौरान ही जिले में दो नए ब्लाक कोन व करमा के गठन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। इससे जिले में ब्लाकों की संख्या अब 10 हो गई है।
विज्ञापन

नवगठित ब्लाकों में से कोन में 30 व करमा में 64 ग्राम पंचायतें शामिल की गई हैं। दो नए ब्लाकों के गठन का सबसे ज्यादा असर घोरावल, राबर्ट्सगंज व चोपन ब्लाक पर पड़ा है। राबर्ट्सगंज की 27 व घोरावल की 37 ग्राम पंचायतों को अलग कर इन दोनों ब्लाकों में शामिल कर लिया गया है। इनके अलावा नगवां की चार, चोपन की 24, दुद्धी की दो ग्राम पंचायतों को भी इन दोनों ब्लाकों में शामिल किया गया है। उधर, म्योरपुर की सात ग्राम पंचायतों को अनपरा व रेणुकूट में शामिल करने की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है। इन ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 30 सितंबर तक निर्धारित है। इसके बाद ये ग्राम पंचायतें अनपरा व रेणुकूट नगर पंचायत में शामिल कर ली जाएंगी। इसके साथ ही जिले में ब्लाकों की संख्या तो 10 हो जाएगी लेकिन पंचायत चुनाव के मद्देनजर ग्राम पंचायतों की संख्या 637 से घटकर 630 हो जाएगी। दो नए ब्लाकों के गठन के बाद अब नगवां में 48, राबर्ट्सगंज में 113, चोपन में 37, दुद्धी में 58, म्योरपुर में 73, बभनी में 40, चतरा में 60, घोरावल में 107, कोन में 30 और करमा में 64 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। उधर, 2015 में आठ ब्लाकों के 637 ग्राम पंचायतों में चुनाव हुआ था। अब जबकि दो नए ब्लाकों का विधिवत गठन कर दिया गया है तो प्रशासन भी इसी हिसाब पंचायत चुनाव कराने के लिए मतदाता सूची तैयार करने व अन्य कार्य पूरा करने की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 ब्लाकों के हिसाब मतदाता सूची तैयार करने सहित अन्य कार्यों के लिए राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा गया है। आयोग के अगले निर्देश का इंतजार किया जा रहा है।-जगरूप सिंह पटेल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed