फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Eight Pokland, 30 truck seized

अवैध खनन में आठ पोकलैंड, 30 ट्रक जब्त

Sat, 05 Jan 2019 12:11 AM IST
sonbhadra news Published by: मनदीप श्रीवास्तव Updated Sat, 05 Jan 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
Eight Pokland, 30 truck seized
अवैध खनन - फोटो : अमर उजाला
सिंगरौली। जिले के दो स्थानों पर हो रहे अवैध रेत खनन पर बृहस्पतिवार की रात हुई संयुक्त कार्रवाई के दौरान आठ पोकलेन, दो जेसीबी मशीन के साथ 30 ट्रक व हाइवा जब्त कर लिए गए। कार्रवाई से खनन सिडिंकेट में दिन भर हड़कंप रहा और संबधित लोग भूमिगत हो गए।
विज्ञापन

 बीते सोमवार को जिले में पहुंचे पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल के समक्ष ग्रामीणों ने बड़े पैमाने पर अवैध खनन का मसला उठाया था। ग्रामीणों का आरोप था कि खनन के लिए आंवटित स्थल से अलग माफिया दिन रात खुदाई कर रहे है और बालू यूपी के रास्ते विभिन्न स्थानों पर भेजा जा रहा है। इसे गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने कलेक्टर को जांच कराने के साथ तत्काल खनन बंद कराने के आदेश दिए थे। कलेक्टर अनुराग चौधरी के निेर्देश पर गठित टीम ने बैढन कोतवाली के हर्रहवा गांव में स्थित खनन स्थल पर छापेमारी की। इस दौरान तय स्थल से अलग रेत की निकासी व परिवहन करते मिले ट्रकों व मशीनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। बताते है कि यह कार्रवाई जिला स्तरीय टास्क फोर्स समित के सदस्यों (खनिज राजस्व एवं पुलिस) द्वारा की गई। संयुक्त टीम  डीएस एंड कंपनी को हर्रहवा में आंवटित रेत खदान पर पहुंची तो पाया कि स्वीकृत क्षेत्र से बाहर रेत का बड़े पैमाने पर उत्खनन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed