फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Effect of DM's reprimand, patients got clean sheets

डीएम की फटकार का असर, मरीजों को मिली साफ चादर

Tue, 20 Sep 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Effect of DM's reprimand, patients got clean sheets
जिला संयुक्त चिकित्सालय के मरीज वार्ड के बेड पर लगा चादर। संवाद - फोटो : SONBHADRA
औचक निरीक्षण में मिली खामियों पर जिम्मेदारों को डीएम की ओर से मिली लताड़ का असर सोमवार को जिला अस्पताल में नजर आया। लंबे समय बाद भर्ती मरीजों को बेड पर साफ चादर मिली। साफ-सफाई में सुधार के साथ खाने की गुणवत्ता भी बदली हुई थी। अचानक बदली व्यवस्था से मरीज और उनके तीमारदार खुश नजर आए। उनका कहना था कि काश, यह व्यवस्था स्थायी रूप से बनी रहती।
विज्ञापन

जिले का सबसे बड़ा अस्पताल होने के बावजूद जिला अस्पताल में दुर्व्यवस्था हावी हैं। यहां वार्डों में गंदगी का अंबार लगा रहता है। बिना चादर के ही मरीज बेड पर लेटे रहते हैं। खाने की गुणवत्ता भी खराब रहती है। कई बार इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की जा चुकी है। रविवार को पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत करने पहुंचे डीएम अचानक वार्डों में पहुंच गए थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तमाम खामियां मिलीं।
विज्ञापन

अस्पताल की दुर्व्यवस्था से जुड़ी पूर्व में की गई शिकायतें काफी हद तक सही पाई गई। मरीजों को घटिया भोजन परोसा जा रहा था तो बेड पर चादर भी नहीं था। वार्ड का शौचालय चोक था। इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए डीएम ने संबंधित ठेकेदार को हटाने और डॉक्टरों से स्पष्टीकरण लेने का निर्देश दिया। हिदायतों का असर सोमवार को नजर आया। वार्डों की सफाई व्यवस्था सुधरी थी तो हर मरीज के बेड पर साफ चादर बिछाई गई थी। खाने में गर्म रोटी, दाल और सब्जी परोसी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed