{"_id":"7bccfb4df0ae1773eb85aee0aabea4f0","slug":"education-to-children-with-manners-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा संग बच्चों को दें संस्कार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा संग बच्चों को दें संस्कार
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Sun, 01 Feb 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य जेपी मिश्रा ने कहा कि बच्चों को शिक्षित तो बनाएं ही, उनमें अच्छा संस्कार भी डालें। क्योंकि संस्कार विहीन शिक्षा समाज और देश का भला नहीं कर पाती। इसको लेकर माता-पिता को जागरूक तो रहना ही पड़ेगा, प्रत्येक शिक्षक को आदर्श अध्यापक की भूमिका निभानी होगी।
वह रविवार की सुबह बतौर मुख्य अतिथि कालेज परिसर में हिंदी-संस्कृत व्याकरण पर आधारित सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसी भी काव्य या साहित्य का सौंदर्य उसके व्याकरण और वर्तनी पर निर्भर करता है। डीएवी परासी की प्राचार्य संध्या पांडेय और डीएवी बीना की शिक्षिका प्रेमा देवी ने बाल केंद्रित शिक्षा पर जोर दिया(
भाषा विशेषज्ञ रामचंद्र झा ने समास, अलंकार, व्यंजन, प्रत्यय, कहानी शिक्षण आदि की जानकारी दी। कहा समय-समय पर अपने शिक्षण तरीके में नवीनता लाते रहें ताकि विद्यार्थी भी अध्ययन में दिलचस्पी बनाए रखें। शिक्षक अमरेश सिंह सहित अन्य विषय विशेषज्ञों ने भी विचार व्यक्त किए संचालन सुनीता मिश्रा ने किया।