फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   edi mubarak

ईदगाह में सजदा, बांटीं खुशियां

Thu, 07 Jul 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Thu, 07 Jul 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
edi mubarak
राबर्ट्सगंज ईदगाह में ईद की नमाज अदा करते मुस्लिम बंधु।
ईद का पर्व गुरुवार को अकीदत के साथ मनाया गया। जिले भर में 66 जगहों पर ईद-उल-फितर की नमाज अदा की गई। ईदगाहों पर मुस्लिम भाइयों ने नमाज अदा की और एक-दूसरे से गले मिलकर एक-दूसरे को बधाई दी। लोगों को बधाई देने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। इस मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। 
विज्ञापन


राबर्ट्सगंज स्थित ईदगाह पर गुरुवार की सुबह नौ बजे मौलाना सगीर अहमद ने नमाज पढ़ाई, जबकि जामा मस्जिद पर सुबह 10 बजे मौलाना खुर्शीद  आलम ने नमाज अदा की गई। इस्लामियां कमेटी के सदर मुस्ताक खान ने बताया कि ईद खुशखबरी की महक है, खुशियों का गुलदस्ता है और मुस्कुराहटों का मौसम है। ईदगाह में डीएम सीबी सिंह, एसपी लल्लन सिंह,  मौलाना हिफाजत हुसैन, शेखमुन्नी भाई, अजहर खां, प्यारे भाई, हिदायत उल्ला खां, सदर विधायक अविनाश कुशवाहा, घोरावल विधायक रमेश चंद्र दुबे, ओबरा विधायक सुनील सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण मुरारी  गुप्ता, इंद्रदेव सिंह, अविनाश शुक्ला, रामेश्वर शुक्ला, आशुतोष दुबे एसडीएम सदर  कैलाश सिंह आदि ने ईद की बधाई दी। 
विज्ञापन


चोपन: अवकाश नगर  स्थित ईदगाह में मुस्लिम भाइयों को सुबह 8:30 बजे चोपन जामा मस्जिद के इमाम सद्दाम हुसैन कादरी ने नमाज पढ़ाई। चोपन नगर पंचायत अध्यक्ष इम्तियाज अहमद ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी। इस मौके पर सदर लल्लन कुरैशी, महफूज आरिफ, ईदू भाई, जीतू भाई, रियाज अहमद, जहांगीर भाई, उस्मान अली, रिजवान अहमद, अखतर कुरैशी, बशीर अहमद, मोहम्मद इसहाक, इओ अरविंद कुमार, कुशल सिंह, बिनीत शर्मा, जीतू सिंह, पवन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घोरावल: नगर स्थित जामा मस्जिद समेत तीन जगहों और डोरिहार, जुड़िया, रमपुरवा तथा कन्हरा में ईद की नमाज अदा की गई। एडीएम रामचंद्र, एएसपी शंभूशरण, एसडीएम गिरजा शंकर सिंह, सीओ सच्चिदानंद, एलआईओ जगदीश सिंह, एसओ भारत भूषण तिवारी के अलावा बरकत अली, इनामुल हक अंसारी, रमजान, तहबान अली, असरफ अली, सखावत, मुहम्मद नईम, चेयरमैन संजय जायसवाल, राकेश उमर, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, केपी मौर्या, जिला पंचायत सदस्य  नीरज श्रीवास्तव आदि ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। 

बभनी, म्योरपुर : बभनी स्थित ईदगाह के अलावा बड़होर, चपकी, बरवाटोला, डूमरहर, पोखरा और भंवर में नमाज अदा की गई। इस मौके पर अंजुमन कमेटी सदर मुहम्मद मुनीश खां, मुहम्मद आरिफ, अजीजुद्दीन, सुहैल अंसारी, ब्लॉक  प्रमुख कासिम हुसैन आदि ने  ईद की बधाई दी। म्योरपुर  हवाईपट्टी के समीप स्थित ईदगाह पर सुबह 10 बजे ईद की नमाज अदा की  गई। 


दुद्धी: मकसद जब्बारिया ईदगाह पर हजरत मसूरे मिल्लत ने सुबह 9:30 बजे  ईद-उल-फितर की नमाज अदा कराई। एएसपी डॉ. अवधेश सिंह, एसडीएम डॉ. विश्राम  सिंह, सीओ लक्ष्मण राय, कोतवाल वीके सिंह, तहसीलदार जितेंद्र सिंह,      कमल कुमार कानू, मुहम्मद शमीम अंसारी, मजहर हुसैन, डॉ. खलील आदि एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी।  करमा, केकराही: क्षेत्र के डिलाही में मौलाना शमशाद ने सुबह नौ बजे ईद की नमाज अदा कराई। पगिया और बारी महेवा में हाफिज सरीफ खान और खैराही इमामबाड़े पर सेराज अहमद ने नमाज अदा कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed