फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Durga idol immersion will be held amid tight security

कड़ी सुरक्षा के बीच होगा दुर्गा प्रतिमा विसर्जन

Thu, 14 Oct 2021 07:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
Durga idol immersion will be held amid tight security
दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए नदी और घाटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सभी स्थानों पर भारी फोर्स के अलावा नाव और गोताखोर तैनात कर दिए गए हैं। पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने बृहस्पतिवार को भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया। पूजा समितियों के आयोजकों को भी वॉलेंटियर रखने को कहा गया है।
विज्ञापन

जिले में सौ से अधिक स्थानों पर पूजा पंडाल बनाकर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। दशमी पर हवन-पूजन के बाद प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। राबर्ट्सगंज नगर, पन्नूगंज, रामपुर बरकोनिया, रायपुर थाना क्षेत्र की ज्यादातर पूजा प्रतिमाएं धधरौल बांध में विसर्जित की जाएंगी। जिले का प्रमुख विसर्जन स्थल होने के कारण यहां प्रशासन लगातार निगाह बनाए हुए है। बृहस्पतिवार की दोहर एसडीएम डॉ. केएस पांडेय, सीओ सदर आशीष मिश्र आदि ने फोर्स के साथ भ्रमण किया। बांध के किनारे बैरिकेडिंग कराने के अलावा आने-जाने के लिए अलग-अलग मार्ग बनाने का निर्देश दिया। यहां पुलिस, पीएसी के अलावा मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। रामपुर बरकोनिया एसओ शेषनाथ पाल ने बताया कि तीन नाविक और गोताखोर भी लगाए गए हैं। धधरौल बांध के अलावा रिहंद बांध, डोंगिया जलाशय, कड़िया तालाब, बलुई बंधी में भी प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। सभी प्रमुख कस्बों के तालाबों में भी प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed