फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Duddhi Bar Association Union Election: Elections will be held on the post of President, Senior Vice President and Secretary

दुद्धी बार एसोसिएशन संघ चुनाव : अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और सचिव पद पर होंगे चुनाव

Fri, 15 Jan 2021 06:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 06:44 PM IST
विज्ञापन
Duddhi Bar Association Union Election: Elections will be held on the post of President, Senior Vice President and Secretary
दुद्धी। दुद्धी बार एसोसिएशन संघ चुनाव में शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच और वापसी के तिथि निर्धारित थी। नामांकन फार्म की जांच में उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर के पद पर पवन कुमार दुबे का नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया है। एल्डर कमेटी के चेयरमैन अशोक कुमार ने बताया कि पवन कुमार दुबे का मतदाता सूची में नाम न होने के कारण जांच के दौरान उनका नामांकन पत्र निरस्त किया गया। उन्होंने बताया कि किसी उम्मीदवार ने अपना नाम वापस नहीं लिया है। तीन पदों पर चुनाव होने हैं।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर कैलाश कुमार गुप्त और रामपाल जोहरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष कुमार और राजकुमार और सचिव पद पर प्रदीप कुमार, दिनेश कुमार, राम प्रकाश सिन्हा, अजय रत्नेेदग के बीच मुकाबला होगा। सहायक चुनाव अधिकारी राम दुलारे गुप्त, अरुणोदय जोहरी ने संयुक्त रूप से बताया कि तीन पदों पर आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपने भाग्य आजमाएंगे। 19 जनवरी को पूर्वाहन 11 बजे से साढ़े तीन बजे तक मतदान होगा। चार बजे के बाद मतगणना होगी। परिणामों की घोषणा की जाएगी। इसके बाद चुनाव की बयार कचहरी परिसर में तेज हो गई है। तीनों पदों के उम्मीदवार अपनी चुनावी बिसात बिछाने में जुट गए। तमाम अधिवक्ता चुनावी पैनल बनाकर चुनाव को अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed