फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   DSO raided distribution system shops

वितरण प्रणाली की दुकानों पर डीएसओ ने मारा छापा

Sun, 17 May 2020 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
DSO raided distribution system shops
चोपन ब्लॉक के भरहरी में राशन की जांच करते जिलापूर्ति अधिकारी डॉ.राकेश तिवारी। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश तिवारी ने रविवार को चोपन विकास खंड के चतरवार, भरहरी, सेमिया समेत कई कोटे की दुकानों पर छापेमारी कर वितरण का जायजा लिया। उन्होंने दुकानों पर मौजूद कार्डधारकों से भी पूछताछ भी की। इस दौरान कई दुकानों के बाहर रेट सूची का बोर्ड चस्पा न होने पर कोटेदारों को फटकर भी लगाया। उधर, छापेमारी की सूचना से कोटेदारों में हड़कंप की स्थिति रहीं।
विज्ञापन

शासन के मंशानुसार कोटेदार राशन एवं केरोसिन वितरित कर रहे हैं या नहीं इसकी जांच करने के लिए रविवार को डीएसओ ने बडग़वां, सेमिया, चतरवार, भरहरी समेत अन्य कोटे की दुकानों के स्टाक, वितरण रजिस्टर के साथ ही साबुन, हैंडवाश पानी आदि के इंतजाम भी जांच किया। उन्होंने दुकानदारों को सरकार के दिशा-निर्देशानुसार सभी कार्डधारकों को निर्धारित समयसीमा के भीतर अनाज और केरोसिन का वितरण करने का आदेश दिया। दुकानदारों को दुकानों के बाहर रेट की और कार्डधारकों की सूची बोर्ड लगाने का निर्देश दिया। कहा कि वितरण में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दुकानों पर मौजूद लोगों को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक करते हुए सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने की बात कहीं।
विज्ञापन

कहा कि अनावश्यक घरों से बाहर निकलने से बचें, जरूरत पड़ने पर फेस मास्क या गमछा से मुंह ढंक कर ही निकले। सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए ही कोरोना वायरस को मात दे सकते हैं। डीएसओ डॉ. राकेश तिवारी ने बताया सभी दुकानों पर वितरण होते पाया गया। जिन दुकानों के बाहर बोर्ड नहीं लगा था उस संबंध में दुकानदारों का कहना था आंधी के चलते बोर्ड उखड़ कर गया था। हालांकि बोर्ड को चस्पा करवा दिया गया। कहा कि आकस्मिक जांच जारी रहेगी। इस दौरान जिन दुकानों पर गड़बड़ी मिलेगी वहां के कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed