{"_id":"68068c12eb7adb98f403e863","slug":"drunken-miscreants-broke-the-windows-of-two-vehicles-of-the-wedding-procession-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-127234-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: नशे में धुत मनबढ़ों ने बरात की दो गाड़ियों के शीशे तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: नशे में धुत मनबढ़ों ने बरात की दो गाड़ियों के शीशे तोड़े
विज्ञापन
पन्नूगंज थाना क्षेत्र के संडा गांव में रविवार की रात शादी समारोह में अरातक तत्वों ने जमकर हंगामा मचाया। दो वाहनों के शीशे तोड़ दिए बरातियों से भी मारपीट की। सूचना पर पहुंची पन्नूगंज पुलिस ने किसी तरह स्थिति संभाली।
संडा गांव निवासी राजेश कनौजिया की पुत्री की शादी में द्वारचार का कार्यक्रम चल रहा था। तभी गांव के अगल-बगल के कुछ युवक नशे की हालत में वहां पहुंचे और मेहमानों को अपशब्द कहने लगे। ग्रामीणों ने उन्हें समझाकर वहां से हटा दिया।
कुछ देर बाद युवकों ने चतरा-बंजरिया मार्ग पर खड़ी दो चारपहिया वाहनों के शीशे डंडे से तोड़ दिए गए। जब लोगों ने यह देखा तो तत्काल इसकी सूचना ग्राम प्रधान अभिषेक सिंह और पन्नूगंज पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का जायजा लिया और उपद्रवियों की तलाश शुरू की, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर गई थी। ग्राम प्रधान और परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। मामला आपसी समझौते से निपटा लिया गया है।