फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Drizzle are buzzing with picnic spot

बूंदाबांदी संग गुलजार रहे पिकनिक स्थल

Thu, 01 Jan 2015 10:29 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Thu, 01 Jan 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
Drizzle are buzzing with picnic spot
वर्ष 2015 का आगाज गुरुवार की सुबह हल्की बूंदाबांदी से हुआ। सुबह हुई बारिश और आसमान में बादल छाए रहने से ठंड का असर रहा। इसके बावजूद पिकनिक स्थल गुलजार रहे।
विज्ञापन


युवाओं में नववर्ष मनाने को लेकर खासा उत्साह रहा। तमाम पिकनिक स्थलों पर युवा फिल्मी गीतों पर थिरकते रहे। विभिन्न तरह के पकवानों का भी स्वाद चखा। पिकनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट रही।
विज्ञापन


बुधवार की अर्धरात्रि के बाद वर्ष 2015 का आगमन होते ही सोनांचल में जमकर आतिशबाजी शुरू हो गई। हैप्पी न्यू ईयर के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा। लोगों ने एक-दूसरे को नव वर्ष मंगलमय हो के संबोधन के साथ बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ों का पैर स्पर्श कर छोटों ने आशीर्वाद लिया। मोबाइल के जरिए भी लोगाें नये वर्ष की बधाई दी। राबर्ट्सगंज नगर में स्थित गायत्री अतिथि गृह में ट्रक एसोसिएशन की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इसमें दूर दराज से आई नृत्यांगनाओं ने शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं जिला अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य कर्मियों ने नववर्ष के आगमन पर पार्टी की।

घोरावल संवाददाता के अनुसार मुक्खाफाल मेें जिले के अलावा गैर जनपदों से काफी संख्या में लोग पार्टी मनाने के लिए पहुंचे।

शाहगंज संवाददाता के अनुसार महुअरिया जंगल में नव वर्ष कह खुशी में लोगों ने बाटी-चोखा का स्वाद चखा। पिकनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सक्रिय रही।

एसपी शिवशंकर यादव ने सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में अलर्ट रहने का फरमान जारी किया था। एएसपी शंभूशरण यादव और रामयज्ञ यादव थाना प्रभारियों से सुरक्षा के संबंध में पल-पल की जानकारी ले रहे थे।
 
नववर्ष की पूर्व संध्या पर ऊर्जांचल में युवाओं ने जमकर मौज मस्ती की। अनपरा, शक्तिनगर, खड़िया, बीजपुर सहित अन्य जगहों पर देर रात तक थिरकने का दौर चलता रहा।

 विभिन्न होटलों, लाजों के साथ ही घरों में भी गीत-संगीत का कार्यक्रम पूरी रात चलता रहा। आधी रात को जैसे ही सुइयां बारह पर पहुंची, हर ओर हैप्पी न्यू इयर की धूम मच गई।


फोन, एसएसएम, वाट्सअप के साथ ही सोशल नेटवर्किंग के जरिए लोगों को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। क्लबों, बारों में देर रात तक पार्टी का भी दौर चलता रहा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed